नकली रेमडेसिविर मामला: मोखा की पत्नी जसमीत और मैनेजर सोनिया को पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार

जबलपुर:नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में एसआईटी ने मामले में सरबजीत मोखा की पत्नी जसमीत और मैनेजर सोनिया खत्री को नोटिस देकर तलब किया और पूछताछ के बाद देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

एसआईटी ने सरबजीत की खास राजदार सिटी अस्पताल की मैनेजर सोनिया खत्री और उसकी पत्नी जसमीत मोखा को नोटिस देकर शाम को तलब किया था. दोनों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. सोनिया ने बताया कि 7 मई को आधारताल आशा नगर निवासी सपन जैन की गिरफ्तारी के बाद रात में उसने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन देवेश के माध्यम से ही सरबजीत मोखा के घर भिजवाए थे. जिसे मोखा दंपती द्वारा उसे नष्ट करने की बात भी सामने आ रही है.अहम सबूत और बयानों के आधार पर सोमवार को देर रात ओमती पुलिस ने मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह मोखा की पत्नी जसमीत मोखा और अस्पताल की मैनेजर सोनिया खत्री को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर मामले में सहयोग न करने और साक्ष्य छुपाने का आरोप है. वहीं मोखा बड़े बेटे हरकरण मोखा की तलाश में पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे रही है. हरकरण मोखा पर नकली आईडी देने का आरोप है, जो पूर्व में धारा लगी है, उसमे धारा 201 भी बढ़ी गई है.

पूछताछ में पता चला है कि मोखा ने 500 रेमडेसिविर इंजेक्शन मंगवाए थे. इसमें सपन जैन ने 465 इंजेक्शन मोखा को दिए और 35 इंजेक्शन स्वयं रख लिए थे. इसमें से कुछ इंजेक्शन के वायल आदि जब्त किए गए हैं. जबकि मोखा के बेटे हरकरण सिंह की मार्च से मई के बीच में कई बार इंदौर व सूरत में आरोपियों से बातचीत हुई है. इसके चलते एसआईटी इस मामले में हरकरण सिंह को भी आरोपी बना सकती है.एएसपी रोहित काशवानी के अनुसार 20 अप्रैल के बाद अब तक सिटी अस्पताल में 460 कोविड संक्रमितों का इलाज हुआ. इसमें से कई लोग ठीक हुए हैं. वहीं कुछ की मौत भी हुई है. ऐसे सभी मरीजों और उनके परिजनों से एसआईटी बयान दर्ज करने में जुटी है. कई परिजन खुद एसआईटी के समक्ष बयान दर्ज कराने पहुंच रहे हैं.

एसआईटी में शामिल ओमती सीएसपी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उनकी जगह सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर को शामिल किया गया है. सीएसपी अखिलेश गौर के आने के बाद जांच की गति और तेज हुई है. कोरोना संक्रमित मोखा के भी ठीक होने के बाद एसआईटी उसे पीआर पर लेगी. वहीं गुजरात में गिरफ्तार सपन जैन को भी प्रोडक्शन वारंट पर एसआईटी लाएगी.

सम्बंधित खबरे

MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!