रोहित तिवारी हत्या: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में पत्नी अपूर्वा

  • अपूर्वा शुक्ला को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया
  • रोहित शेखर तिवारी की हत्या के आरोप में अपूर्वा को गिरफ्तार किया गया था
  • 15 और 16 अप्रैल के दरम्यानी रात में गला दबा कर रोहित की हत्या हुई थी
  • रोहित शेखर, दिवंगत वरिष्ठ नेता एन डी तिवारी के बेटे थे

हाई प्रोफाइल रोहित शेखर तिवाली मर्डर केस में दिल्ली की एक अदालत ने उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला को शुक्रवार को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मुख्य मेट्रोलिटन मजिस्ट्रेट दीपक सहरावत ने पुलिस द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद कि अपूर्वा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत नहीं है, उसे जेल भेज दिया।
तिवारी की हत्या के आरोप में अपूर्वा को 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। हत्या का कारण वैवाहिक जीवन में तनाव और नाराजगी बताया गया है। रोहित शेखर, दिवंगत वरिष्ठ नेता एन डी तिवारी के बेटे थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, 15 और 16 अप्रैल के दरम्यानी रात में गला दबा कर रोहित की हत्या की गई थी। उच्चतम न्यायालय की वकील अपूर्वा से रविवार से हत्या को लेकर पूछताछ की जा रही थी।
रोहित शेखर तिवारी की मां उज्ज्वला ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अपने बेटे को अपूर्वा को लेकर चेताया था, लेकिन उसने उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया और उनके बेटे को मार कर अपूर्वा ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। उज्ज्वला ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पिछले साल मई के आस-पास रोहित को छोड़कर जाने के बाद अपूर्वा ने रोहित को 2 बार कानूनी नोटिस भेजा और वह अक्सर रोहित को ‘मां का बेटा’ कहती थी।

रोहित की मां का है क्या कहना
इससे पहले रोहित की मां, 80 साल की उज्ज्वला ने बताया कि उन्होंने बेटे की शादी बेंगलुरु की एक युवती से तय की थी लेकिन अपूर्वा रोहित पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। शुरुआत में जब अपूर्वा ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं शेयर कीं तो रोहित ने अपूर्वा से दूरी बना ली थी। अपूर्वा ने कहा, ‘जब वह पहली बार हमारे घर आई थी तो मैंने रोहित को सचेत रहने को कहा था। अपूर्वा ने पूछा था कि क्या वह हमारे घर में एक कमरे में शिफ्ट हो सकती है? काफी हिचकने के बाद आखिरकार रोहित इसके लिए तैयार हो गया था और अपूर्वा ने हमारी अच्छाई को कमजोरी समझ लिया।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!