कमजोर पड़ी कोरोना की दूसरी लहर, 24 घंटे में नए मामलों में भारी कमी

कोरोना के खिलाफ जारी जंग का असर दिखने लगा है। अच्छी खबर यह है कि 27 दिन बाद कोरोना के नए मरीजों की संख्या 3 लाख से कम आई है। सक्रिय मामलों में एक लाख से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रायल से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दक्षिणी राज्यों को छोड़ दें तो पूरे देश में संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आ रही है और ज्यादा संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। रविवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2,81,683 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 19 अप्रैल को तीन लाख से कम (2,94,378) संक्रमित पाए गए थे। इस दौरान 3,78,388 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं और 4,092 और लोगों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ 49 लाख 62 हजार से ज्यादा हो गई है। इनमें से दो करोड़ 11 लाख 67 हजार से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं और अब तक 2,74,411 लोगों की जान जा चुकी है। सक्रिय मामले 35,12,660 रह गए हैं। एक दिन पहले एक्टिव केस 36,17,185 थे।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में नए मामलों में गिरावट जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई प्रमुख राज्यों में नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मामले बढ़ रहे हैं और केरल एवं कर्नाटक में भी ज्यादा कमी नजर नहीं आ रही। आंध्र प्रदेश में रिकॉर्ड 24,171 नए मामले मिले हैं। बंगाल में भी मामले स्थिर बने हुए हैं। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी मामले कम हो रहे हैं।

शनिवार को 18.32 लाख टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को देश भर में 18,32,950 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 31 करोड़ 48 लाख 50 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!