भुवनेश्वर कुमार ने टेस्ट नहीं खेलने की खबर को नकारा

नई दिल्ली|

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में नहीं चुना गया, जहां भारतीय टीम को पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में इस तरह की खबर आई कि भुवनेश्वर खुद टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं, लेकिन अब भुवनेश्वर ने ट्वीट कर इन बातों का खुद खंडन कर दिया है।

भुवनेश्वर ने ट्वीट किया, ‘मेरे बारे में खबरें आ रही हैं कि मैं टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहता, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हैं कि मैंने हमेशा खुद को तीनों प्रारूपों के लिए चयन के लिए तैयार किया है और आगे भी करता रहूंगा। मेरा सुझाव है कि सूत्रों के आधार पर अपनी धारणा ना लिखें।’

इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि भुवनेश्वर अब लंबे प्रारूप में नहीं खेलना चाहते हैं, क्योंकि उनमें टेस्ट क्रिकेट खेलने का उत्साह नहीं बचा है। वह अब सारा ध्यान टेस्ट से हटाकर सीमित ओवर क्रिकेट में लगाना चाहते हैं। सीमित ओवर क्रिकेट में वह कम गेंदबाजी करके खुश हैं और टेस्ट क्रिकेट में लंबे स्पैल उन्हें अब रास नहीं आ रहे हैं। इन्हीं सब वजहों से उन्होंने लंबे प्रारूप से खुद को दूर रखने का फैसला लिया है।

भुवनेश्वर के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 21 टेस्ट में 26 की औसत से 63 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड में उन्होंने पांच टेस्ट में 19 विकेट झटके हैं। उन्होंने टेस्ट में तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। वह पिछली बार 2018 में टेस्ट मैच खेले थे। तब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की थी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, इसके बाद उन्हें टेस्ट क्रिकेट में मौका ही नहीं मिला और सीमित ओवर क्रिकेट खेलते रहे। भुवनेश्वर को आइपीएल के पिछले सत्र में चोट लगी थी, जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी शामिल नहीं हो सके थे। फिट नहीं होने की वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका भी नहीं मिला था। इसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज और आइपीएल में खेलते हुए नजर आए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!