एक्टर पवनराज का हार्ट अटैक से निधन,तमिल इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई |

बी-टाउन से आए दिन एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। कभी किसी एक्टर के कोरोना के चपेट की खबर आ रही है तो कभी किसी के इस वायरस से जंग हारने की। इसी बीच कई तमिल फिल्मों में काम कर चुके एक्टर पवनराज का निधन हो गया है। पवनराज का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पवनराज कोरोना से संक्रमित भी थे, जिसके चलते उनकी जान गई है।

एक्टर ने चेन्नई में अंतिम सांस ली।पवनराज के निधन की पुष्टि फिल्मकार पोनराम द्वारा की गई। पोनराम ने अपने ट्विटर पर पवनराज के निधन की खबर शेयर की
उनका यह ट्वीट तमिल भाषा में था, जिसका ट्रांसलेट है- ‘आपकी आत्मा को शांति मिले पवनराज, मेरे को-डायरेक्टर पवनराज ने रजनीमुरुगन जैसी कई फिल्मों में काम किया। उनका हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। ‘उनके निधन की खबर से एख बार फिर पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

पवनराज की आखिरी फिल्म विजय सेतुपति के साथ थी। उन्होंने इस फिल्म का सह-निर्देशन भी किया। यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है और इसका अभी तक नाम भी नहीं रखा गया है। पवनराज को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कीर्ति सुरेश और शिवकार्तिकेयन की फिल्म रजनीमुरुगन से पहचान मिली थी। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।

इसके अलावा पवनराज को शिवकार्तिकेयन की साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म Varuthapadatha Valibar Sangam और 2018 में आई सीमा राजा के लिए जाना जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!