वैज्ञानिकों की सलाह पर बढ़ाया गया दो डोज के बीच का अंतराल:नीति आयोग

नई दिल्ली,। नीति आयोग के सदस्य और वैक्सीन पर गठित टास्कफोर्स के प्रमुख डाक्टर वीके पाल ने कोविशील्ड की दो डोज के बीच अंतराल बढ़ाने के फैसले को वैक्सीन की कमी से जोड़े जाने पर दुख जताया है। उनके अनुसार यह फैसला कोविशील्ड के देश-विदेश में मिले डाटा के विश्लेषण के आधार पर विज्ञानियों की सलाह पर किया गया है। उन्होंने इसका कोई मतलब नहीं निकालने का आग्रह किया।

डाक्टर वीके पाल ने लोगों को देश के विज्ञानियों पर भरोसा रखने की अपील करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत पूरी दुनिया में उनकी पहचान है और उनके फैसलों पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी रोटा वायरस व अन्य टीकों को इन्हीं स्वतंत्र विज्ञानियों के संगठन एनटागी (नेशनल टेक्नीकल एडवायजरी ग्रुप आन इम्युनाइजेशन) की सलाह के अनुसार लगाया जाता रहा है।भारत में सार्वभौमिक टीकाकरण अभियान की सफलता में इसकी अनुसंशा का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि इन विज्ञानियों पर कोई दबाव नहीं है और वे सिर्फ डाटा के आधार पर अपनी अनुसंशा करते हैं। एनटागी में विज्ञानियों के बीच डाटा को लेकर पूरी बहस होती है और उसके बाद ही वे किसी एक फैसले पर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक फैसलों का कोई और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

भारत में कोविशील्ड की दो डोज का अंतराल बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते किए जाने के अगले ही दिन ब्रिटेन द्वारा 12 हफ्ते से कम कर आठ हफ्ते कर देने के बारे में पूछे जाने पर वीके पाल ने कहा कि ब्रिटेन ने अपने विज्ञानियों की सलाह के आधार पर फैसला लिया है और हमने अपने विज्ञानियों की सलाह पर लिया है।

इधर बीते कुछ दिनों की तेजी से बाद फिर टीकाकरण में सुस्ती देखने को मिली है। एक दिन में मात्र 11 लाख से कुछ ही ज्यादा डोज दी गईं हैं जबकि एक दिन पहले ही करीब 20 लाख टीके लगाए गए थे। भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!