पुलवामा से आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त चार लोग गिरफ्तार

श्रीनगर ।

कोरोना काल में भी सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ अपना शिकंजा कसा हुआ है। आतंकवादियों का नेटवर्क कमजोर करने के लिए ये सुरक्षाकर्मी निरंतर अभियान जारी रखे हुए है। इसी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा से चार ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने में उनकी मदद की थी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन चारों लोगों के बारे में सुरक्षाबलों को काफी दिन पहले से जानकारी मिल गई थी परंतु घरों से गायब होने की वजह से यह उनकी पकड़ से दूर थे। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली की ये चारो लोग पुलवामा में बारपोरा गांव में छिपे हुए हैं। पुलिस सेना और बीएसएफ की टीमों के साथ गांव बारपोरा पहुंचे और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। अचानक से मारे गए छापे के बाद इन चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने इनकी पहचान बिलाल अहमद गनई, फिरोज अहमद, यावर अहमद डार व तलनगम के वकार अहमद के रुप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से आतंकवादी संगठनों से संबंधित कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये चारों आदमी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए संगठनों की मदद करते थे। चारों से पूछताछ की जा रही है। विस्तृत जानकारी मिलने पर पुलिस इस बारे में बयान जारी करेगी।

आपको जानकारी हो कि सुरक्षाबल आतंकवादियों के मददगारों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान जारी रखे हुए है। उनका मानना है कि इन लोगों के पकड़े जाने से आतंकवादी संगठनों का सूचना तंत्र कमजोर होगा और उन्हें पकड़ने में काफी हद तक मदद मिलेगी। विभिन्न जिलों में छिपे ये ओवरग्राउंड वर्कर ही आतंकवादियों के ठहरने, रहने व खाने-पीने की व्यवस्था करने के साथ जरूरत पड़ने पर उन तक हथियार पहुंचाने का काम भी करते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!