कोरोना कहर के बीच ममता सरकार का ऐलान, बंगाल में 16 से 30 मई तक कंप्लीट लॉकडाउन

कोलकाता| देश में जारी कोरोना कहर के बीच पश्चिम बंगाल में भी कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान हो गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को थामने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में 16 मई से 30 मई तक कंप्लीट लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान अब अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर सभी गतिविधियों पर पाबंदी रहेंगी। स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

बंगाल में 16 मई से शुरू हो रहे 15 दिन के पूर्ण लॉकडाउन के दौरान निजी वाहन, टैक्सियों, बसों, मेट्रो ट्रेनों के संचालन की इजाजत नहीं होगी। कंप्लीट लॉकाडाउन के दौरान बंगाल में जरूरी सेवाओं के आलावा कुछ भी चालू नहीं रहेगा और इनसे जुड़े लोगों को ही यात्रा करने की छूट रहेगी। बंगाल में शादियों में सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति है जबकि अंतिम संस्कार में अदिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे। साथ ही धार्मिक स्थलों को भी बंद कर दिया गया है।

आदेश के मुताबिक, बंगाल में राशन जैसे जरूरी सामानों की दुकानें सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक ही खुलेंगी, जबकि मिठाई की दुकानें सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुलेंगी। रविवार को ये दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। हालांकि, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे और बैंकों को सुबह 10 बजे लेकर दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति होगी।

बता दें कि बंगाल में कोरोना वायरस का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस के कुल 131792 एक्टिव मामले हैं। यहां अब तक 12993 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है और करीब 950017 लोग ठीक हो चुके हैं।
 
सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!