टेस्ट रैंकिंग में भारत की बादशाहत बरकरार, चौथे स्थान पर खिसका ऑस्ट्रेलिया

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया ने नंबर वन पोजिशन पर कब्जा बनाये रखा है। न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाते हुए तीसरी पोजिशन हासिल कर ली है। नई रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया एक पायदान नीचे खिसक कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा फायदे में रहा वेस्टइंडीज, जिसने दो स्थान की छलांग लगाई है। वहीं पाकिस्तान की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ICC vs गुरुवार को टेस्ट टीमों की ताजा रैंकिंग जारी की है। इसमें पहले दो स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी भारत और न्यूजीलैंड पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस बार तीसरे , चौथे, छठे, सातवें और आठवें स्थान में बदलाव देखने को मिला है। भारत 121 अंक लेकर सबसे ऊपर पहले स्थान पर बना हुआ है, जबकि सिर्फ एक अंक से पीछे चलते हुए 120 अंकों के साथ न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया चौथे नंबर पर खिसक गया है।

हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने वाला पाकिस्तान पांचवें नंबर पर है। इसके स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। छठे नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसने दो पोजिशन की छलांग लगाई है और आठवें से छठे स्थान पर पहुंचा है। एक स्थान नीचे खिसक कर साउथ अफ्रीका सातवें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि श्रीलंका की टीम सातवें नंबर से नीचे खिसक कर आठवें स्थान पर पहुंच गई है। 9वें नंबर पर बांग्लादेश और आखिरी यानी 10वें पायदान पर जिम्बाब्वे की टीम है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!