ऑक्सीजन की कमी से गोवा में 15 कोरोना मरीजों की मौत

गोवा में कोरोना का कहर टूट पड़ा है। यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में संक्रमितों की मौत रूकने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को 15 मरीजों की कोविड से मौत हो गई। इसका कारण ऑक्सीजन की सप्लाई में कमी बताई जा रही है। सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ को यह जानकारी दी है। दो दिन पहले इस अस्पताल में मेडिकल ऑक्सीजन के कारण 26 कोरोना संक्रमितों ने जान गंवाई है।

हाई कोर्ट की पीठ ने कहा कि राज्य सरकार ने आशंका जताई है कि इनमें से कुछ मरीजों की मौत ऑक्सीजन सप्लाई का प्रेशर कम होने की वजह से हुई होगी। एक साथ ऑक्सीजन के कई सिलेंडरों को जोड़ते समय प्रेशर कम हो गया था। अदालत ने कहा कि गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में कोविड मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई मुहैया करने के उसके आदेश के बावजूद यह घटना हुई। इन मरीजों की मौत भी सुबह दो बजे से छह बजे के बीच हुई है। कोर्ट आक्सीजन सप्लाई की कमी से हाल में हुई मरीजों की मौत से जुड़ी विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था।

ऑक्सीजन सप्लाई के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित

हाई कोर्ट ने केंद्र से कहा कि वह गोवा को उसके कोटे का ऑक्सीजन जल्द से जल्द मिलना सुनिश्चित करे, क्योंकि राज्य में संक्रमण दर बहुत ज्यादा है। इस बीच, राज्य सरकार ने जीएमसीएच में आक्सीजन की सप्लाई को व्यवस्थित करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की है। आइआइटी गोवा के निदेशक डॉ. बीके मिश्र इस समिति के अध्यक्ष हैं। समिति आक्सीजन सप्लाई में संभावित खामियों का पता लगाने के साथ ही उन्हें दूर करने का उपाय सुझाएगी।

नहीं मिल रहा कोटे का ऑक्सीजन

गोवा ने केंद्र सरकार को बताया है कि प्रतिदिन उसे महाराष्ट्र के कोल्हापुर से उसके कोटे का 11 टन ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है। राज्य के प्रधान सचिव पुनीत कुमार ने उद्योग एवं आंतरिक व्यापार प्रवर्द्धन विभाग (डीपीआइआइटी) में अतिरिक्त सचिव सुमिता दवारा को पत्र के जरिये यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि गोवा को पिछले 10 दिनों में उसके कोटा का कम से कम 40 टन ऑक्सीजन नहीं मिला है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!