सिटी हॉस्पिटल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग, आरोप- पोल खुलने के डर से आईसीयू में 5 मरीजों की हत्या की

जबलपुर। सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा के द्वारा नकली इंजेक्शन खरीदने और फिर उसे अपने ही अस्पताल के मरीजों को लगाने के मामले में एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में शिकायत की है। महिला का आरोप है कि पुलिस रेड से पहले सिटी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती 5 मरीज जिन्हें रेमडेसिविर लगे थे, उनकी हत्या कर दी गई ताकि वे पुलिस के सामने बयान न दे सकें।
एसपी ऑफिस पहुंची महिला नीतू शिवहरे ने आरोप लगाया है कि उसके पति मनोज शिवहरे का इलाज सिटी हॉस्पिटल में चल रहा था। उसके पति मनोज शिवहरे को भी नकली रेमडीसीवीर इंजेक्शन लगाए गए जिससे उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं जिस दिन पुलिस की रेड पड़ने वाली थी उस दिन पुलिस के आने की कुछ घंटे पहले ही आईसीयू में भर्ती कम से कम पांच मरीजों की अचानक एक साथ बेहद संदिग्ध तरीके से मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें ःनकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में डॉक्टर और दलाल गिरफ्तार

महिला नीतू शिवहरे का आरोप है कि इन मरीजों को भी नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन दिया गया था इसलिए इन्हें पुलिस के आने के पहले मार दिया गया जिससे वे कोई बयान ना दे सके। पीड़ित महिला नीतू शिवहरे का कहना है कि उसके पति को 1 मई को कोरोना के इलाज के लिए दाखिल कराया गया था, 7 मई तक उसकी वीडियो काल के माध्यम से लगातार बात हो रही थी। इसके बाद 9 मई को अस्पताल प्रबंधन ने बताया उसके पति की मौत हो गई है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं दी बल्कि इलाज के नाम पर साढे तीन लाख रुपए ले लिए।
पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों को दी गई लिखित शिकायत में इस पूरे मामले की बारीकी से जांच और सरबजीत सिंह मोखा के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। इस मामले को देख रहे एडिशनल एसपी रोहित काशवानी ने पीड़ित महिला को उचित जांच का आश्वासन दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!