25 लाख की लाॅटरी का झांसा देकर तीन लाख की ठगी

भाेपाल ।

श्यामलाहिल्स थाना पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तीन लाख रूपये की धाेखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। आराेपित ने युवक काे फाेन कर उसके नाम 25 लाख रूपये की लाॅटरी खुलने का झांसा देकर वारदात काे अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

श्यामलाहिल्स थाना पुलिस के मुताबिक अरमान अली (28) अहाता रूस्तम खां में रहता है। वह डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है। 22 जून 2019 काे उसके माेबाइल फाेन पर अज्ञात व्यक्ति का फाेन आया। फाेन करने वाले ने बाेला कि हमारी कंपनी द्वारा आपका माेबाइल नंबर लकी ड्राके रूप में चयनित किया गया है। इस लाँटरी के तहत आपकाे 25 लाख रूपये दिए जाएंगे। लाॅटरी की राशि हासिल करने के लिए आपकाे प्राेसेसिंग फीस देना हाेगी। लालच में फंसकर अरमान ने प्राेसेसिंग फीस भरने के लिए हामी भरदी, ताे फाेन करने वाले ने एक बैंक का खाता नंबर अरमान काे भेज दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपनी बाताें में उलझाते हुए अरमान से अलग-अलग 12 खाताें में लगभग तीन लाख रूपये जमा करा लिए। इसके बाद अरमान से जब और रूपयाें की मांग की गई, ताे उसे कुछ शक हुआ। अरमान ने और रूपये जमा करने से मना कर दिया। साथ ही अपनी तीन लाख रूपये वापस करने काे कहा। रूपये वापस मांगने पर अरमान काे धमकी मिलना शुरू हाे गई। इसके बाद अरमान ने घटना की शिकायत सायबर सेल में की। सायबर सेल ने मामले की जांच कर जांच रिपाेर्ट मंगलवार काे श्यामलाहिल्स थाने काे सौंप दी। पुलिस माेबाइल नंबर के आधार पर आराेपित की तलाश कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!