‘देश में जो भी हो रहा, उसके लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार” : अनुपम खेर

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को अस्पतालों में इलाज से लेकर आर्थित तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है। इस संकट के समय में बॉलीवुड स्टार्स आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी दिल खोलकर जरूरतमंदों की मदद में जुटे हुए हैं। इसी बीच अब उन्होंने इस वायरस से बेबस होकर मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने देश में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार की आलोचना की है।

हाल ही में अनुपम खेर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान देश में जो कुछ हो रहा है, उसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है। सरकार को यह बात समझने की जरूरत है कि छवि बनाने से ज्यादा जिंदगियां महत्वपूर्ण हैं।

दिग्गज ने आगे कहा, ‘कहीं न कहीं वह लड़खड़ा गए..यह समय उनके लिए इस बात को समझने का है कि छवि बनाने के अलावा भी जिंदगी में और भी बहुत कुछ है।’

कोरोना वायरस से पीड़ित इलाज के लिए गिड़गिड़ाते, मृतकों के शवों को नदी में बहाए जाने को लेकर एक्टर ने कहा ‘मुझे लगता है कि ज्‍यादातर मामलों में आलोचना जायज थी और सरकार के लिए यह जरूरी है कि वह ऐसा काम करे जिसके लिए लोगों ने उसे चुना है। मुझे लगता है कि केवल संवेदनहीन व्‍यक्ति ही ऐसे हालातों से अप्रभावित होगा.. बहते हुए शव, लेकिन दूसरी राजनीतिक पार्टी को भी इसे फायदे के लिए इस्‍तेमाल करना भी ठीक नहीं है। नागरिक के तौर पर हमें नाराज होना चाहिए..यह जरूरी है कि जो कुछ हुआ, उसके लिए सरकार को जवाबदेह ठहराया जाए।’

सम्बंधित खबरे

भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!