भारत को कच्चे माल की आपूर्ति को लेकर अमेरिका फैसला नहीं कर पा रहा और चुप्पी साधी

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने इस महामारी के खिलाफ इस्तेमाल होने वाली तकरीबन अधिकांश वैक्सीन और जरूरी दवाइयों के कच्चे माल की कमी पैदा कर दी है। कुछ दिन पहले भारत को वैक्सीन के लिए कच्चा माल देने का वादा करके अमेरिका ने भी अब चुप्पी साध ली है। दूसरी तरफ भारत में रेमडेसिविर जैसी दवाइयों की मांग में कई गुना वृद्धि होने से इसे बनाने वाली कंपनी के लिए भी कच्चे माल की समस्या पैदा हो गई है।

भारत की स्थिति देख तमाम देश ऐसे हालात के लिए एकत्रित कर रहे चिकित्सा सामग्री

जिन देशों में कोरोना में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों का निर्माण होता है वहां की सरकारें भी भारत में कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए अब ज्यादा सतर्क हो गई हैं। तमाम देश इस तरह के हालात के लिए चिकित्सा सामग्रियों को एकत्रित कर रहे हैं। वैसे तो भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी कंपनियों को कच्चे माल की आपूर्ति में मदद के लिए रात-दिन लगे हैं, लेकिन इसकी किल्लत फिलहाल दूर होती नजर नहीं आ रही।

भारत की मांग बढ़ी, रेमडेसिविर की भी किल्लत

सूत्रों का कहना है कि भारत की मांग अप्रत्याशित तौर पर बढ़ी है, जिससे समूचे फार्मा उद्योग के लिए आपूर्ति करना मुश्किल पड़ रहा है। रेमडेसिविर जैसी दवा का घरेलू उत्पादन एक महीने में 10 हजार से बढ़कर तकरीबन 3.50 लाख डोज रोजाना हो चुका है फिर भी घरेलू मांग पूरी नहीं हो पा रही है। इसकी निर्माता कंपनी गिलीड साइंसेस ने पहले कहा था कि वह 4.50 लाख डोज भारत को देगी। उसकी तरफ से अभी तक 1.75 लाख डोज आ पाई हैं।

रेमडेसिविर व टुस्लीजुमाब के कच्चे माल की किल्लत जून के मध्य तक रहेगी

भारत अभी गिलीड साइंसेस के मिस्त्र, यूएई, बांग्लादेश स्थित प्लांट से ज्यादा मात्रा में रेमडेसिविर खरीदने की बात कर रहा है, लेकिन कच्चे माल की कमी यहां भी है। सूत्रों के मुताबिक, रेमडेसिविर और टुस्लीजुमाब जैसी दवाइयां बहुत कम बनती हैं। इसलिए अचानक मांग बढ़ने के बावजूद उनका उत्पादन नहीं बढ़ाया जा सकता। जून के मध्य तक इन दवाइयों की निर्माता कंपनियों के पास कच्चे माल की आपूर्ति संभव दिख रही है।

भारत को कच्चे माल की आपूर्ति को लेकर अमेरिका फैसला नहीं कर पा रहा

उधर, भारत को कच्चे माल की आपूर्ति करने को लेकर अमेरिकी सरकार भी तेजी से फैसला नहीं कर पा रही है। भारत को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जिन चीजों की जरूरत है उसकी लिस्ट अमेरिका को सौंपी है। इसमें वैक्सीन के लिए जरूरी कच्चे माल से जुड़े सारे सामान हैं। 25 अप्रैल को बाइडन प्रशासन ने कहा था कि वह भारत को कच्चा माल देगा। इसके बाद दो करोड़ वैक्सीन (कोविशील्ड) के लिए कच्चा माल भेजा गया, लेकिन यह भारत की जरूरत को देखते हुए बहुत कम है। नई दिल्ली में अमेरिका के उपराजदूत डैन स्मिथ ने कहा, भारत की सूची पर विचार किया जा रहा है कि अमेरिका कैसे और कितनी जल्द मदद कर सकता है।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!