कोवैक्सीन की उत्पादन क्षमता जुलाई-अगस्त 2021 तक हो जाएगी लगभग 6-7 गुना : केंद्र सरकार

नई दिल्ली ।

देश में वैक्सीन की कमी के आरोपों के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोवैक्सिन वैक्सीन की वर्तमान उत्पादन क्षमता मई-जून 2021 तक दोगुनी हो जाएगी और फिर जुलाई-अगस्त 2021 तक लगभग 6-7 गुना बढ़ जाएगी। यह 2021 तक प्रति माह लगभग 10 करोड़ खुराक तक पहुंचने की उम्मीद है। मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार की ओर से भारत बायोटेक की बेंगलुरु स्थित नई फैक्लिटी को 65 करोड़ रुपये के अनुदान के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। वैक्सीन उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के लिए 3 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भी सहयोग कर रही हैं।

दिल्ली को भारत बायोटेक ने वैक्सीन ने देने से किया मना

इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारत बायोटेक लिमिटड की ओर से कहा गया है कि दिल्ली को फिलहाल कोवैक्सीन नहीं दे सकते। उपमुख्यमंत्री का कहना है कि हमने दोनों कंपनियों कोवैक्सीन से 67 लाख और कोविशील्ड से भी 67 लाख वैक्सीन का ऑर्डर दिया था। कंपनी ने मंगलवार को हमें पत्र भेजा है कि हम कोवैक्सीन नहीं दे सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि केंद्र सरकार जितना बताएगी। हम उतना ही दे सकते हैं। दिल्ली में कोवैक्सीन समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार टीका पाने के लिए वैश्विक टेंडर जारी करेगी,, क्योंकि आने वाले दिनों में वैक्सीन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

18 राज्यों को वैक्सीन की सीधी आपूर्ति कर रही भारत बायोटेक

भारत बायोटेक ने मंगलवार को एलान किया था कि वह कोरोना के खिलाफ अपनी वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ की तेजी से आपूर्ति जारी रखेगी। इसने कहा कि एक मई से 18 राज्यों को ‘कोवैक्सीन’ की सीधी आपूर्ति की जा रही है। भारत बायोटेक ने ट्वीट किया, एक मई से 18 राज्यों को ‘कोवैक्सीन’ की सीधी आपूर्ति की जा रही है। अपने प्रयासों के तहत हम अपनी वैक्सीन की तेजी से आपूर्ति जारी रखेंगे।

जिन राज्यों को कंपनी वैक्सीन की आपूर्ति कर रही है, उनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और बंगाल शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!