एक से दूसरे राज्य में जाने के लिए RT-PCR टेस्ट जरुरी नहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि अब एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए कोरोना टेस्ट ( RT-PCR) कराना जरूरी नहीं है। इतना ही नहीं अगर कोई मरीज अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज हो रहा है तो भी RT-PCR टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं होगी। यानी अगर मरीज को 5 दिनों से बुखार नहीं है, तो अस्पताल से डिस्चार्ज होने के लिए भी RT-PCR टेस्ट कराना जरुरी नहीं होगा। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां आने वाले लोगों के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दिया था। खासकर महाराष्ट्र जैसे बुरी तरह संक्रमित राज्य से आनेवाले लोगों के लिए ज्यादा सख्ती बरती जा रही थी। इस नियम में बदलाव से कामकाज के सिलसिले में कई राज्यों का भ्रमण करनेवाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये भी बताया गया कि देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा अभी 21 प्रतिशत है, लेकिन देश में संक्रमण के मामलों में गिरावट दिख रही है। बताया गया कि कोरोना के मामले 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में घटे हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, चंडीगढ़, लद्दाख, दमन और दीव, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में रोजाना आनेवाले मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है।

वहीं 13 राज्यों में एक लाख से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, कर्नाटक, केरल, असम, जम्मू-कश्मीर, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड, और अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दिख रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 14 दिनों के बाद संक्रमण के नए मामलों की संख्या घटकर 3.29 लाख रह गयी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!