अमेरिका में 12 से 15 साल के बच्चों को लगेगा Pfizer का टीका

कोरोना संक्रमण के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है। वहीं अमेरिका में अब 12+ का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। अमेरिका में खाद्य और दवा प्रशासन (FDA) ने 12 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए भी फाइजर (Pfizer) की कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। बता दें, अमेरिका में फाइजर कंपनी का टीका 16 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए पहले ही मंजूर किया जा चुका है। हालांकि अमेरिका से अभी यह आंकड़ा सामने नहीं आया कि 18+ से कम उम्र के कितने लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अमेरिका उन देशों में शामिल है जहां कोरोना के खिलाफ टीकाकरण सबसे पहले शुरू किया गया था।

वैक्सीन की पहली डोज से 80 फीसदी कम हो जाता है मौत का खतरा

इस बीच, लंदन से आई रिपोर्ट टीकाकरण के प्रति लोगों को भ्रम दूर करने के लिए काफी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन से जुड़े एक डाटा में सामने आया है कि इसकी एक डोज संक्रमण के कारण जान जाने के खतरे को 80 फीसद तक कम कर देती है। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) ने यह जानकारी दी है। यह भी बताया गया है कि फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन की पहली डोज भी संक्रमण के कारण मौत के खतरे को 80 फीसद कम करती है। दूसरी डोज के बाद यह खतरा 97 फीसद तक कम हो जाता है।

पीएचई ने बताया कि अध्ययन के दौरान टीकाकरण करा चुके लोगों के डाटा का विश्लेषण किया गया। इसमें ऐसे लोगों का डाटा भी जांचा गया, जिन्हें वैक्सीनेशन के बाद पॉजिटिव पाया गया था और 28 दिन के भीतर उनकी जान चली गई। इस डाटा से स्पष्ट है कि टीकाकरण इस महामारी से जंग में कितना अहम है। भारत में एस्ट्रजेनेका द्वारा विकसित टीके को कोविशील्ड के नाम से पुणे का सीरम इंस्टीट्यूट बना रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!