भारत के श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम आया सामने

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के बीच में रोके जाने के बाद भारतीय टीम को अब खेलते देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशी की खबर है। टीम इंडिया इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के बाद श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरे की पुष्ठी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की है और अब तो इसका कार्यक्रम भी सामना आ गया है।

भारतीय टीम को अगले महीने 18 से 22 जून को इंग्लैंड के साउथैंप्टम में न्यूजीलैंड के खिलाफ आइसीसी के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया श्रीलंका का दौरे पर जाएगी जहां उसे तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज में खेलना है। जानकारी के मुताबिक भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज 13 जुलाई को शुरू होगी और 27 को खत्म हो जाएगी।

भारतीय टीम कब होगी रवाना

खबरों की माने तो भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए 5 जुलाई को रवाना होगी। इसके बाद टीम के खिलाड़ियों को हफ्ते भर के क्वारंटाइन में रहना होगा। इसे दो भाग में बांटा जाएगा पहले तीन दिन हार्ड क्वारंटाइन होंगे जिसमें खिलाड़ियों को होटल के कमरे में बंद रहना होगा। इसके बाद के चार दिन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करने की इजाजत होगी।

सीरीज का संभावित कार्यक्रम

भारतीय टीम 13, 16 और 19 जुलाई को तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलेगी। इसके बाद तीन टी20 मुकाबले खेले जाने हैं। इसे 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जाएंगे। अभी तक इन मुकाबलों के आयोजन स्थल की घोषणा नहीं की गई है। 28 जुलाई को भारतीय टीम भारत रवाना हो जाएगी। इस दौरे के ठीक बाद टीम इंडिया के इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!