सलमान खान के घर कोविड-19 की दस्तक, बहन अर्पिता और अलवीरा बनीं कोरोना का शिकार

मुंबई |

देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक लाखों लोग इस वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। आम लोगों से लेकर राजनेता और एक्टर्स तक इस डेडली वायरस की चपेट में आ चुके हैं

। कोरोना की इस दूसरी लहर में कई सेलेब्स अपनी जान गंवा चुके हैं। सिलसिला थमने की बजाय लगातार जारी ही है। अब एक्टर सलमान खान के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है।

सलमान की बहनें अर्पिता खान और अलवीरा अग्निहोत्री कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। इस बात की पुष्टि खुद सलमान ने एक इंटरव्यू में की। सलमान खान ने अपनी बहनों की कोरोना होने की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दोनों बहनें अर्पिता खान शर्मा और अलविरा खान अग्निहोत्री कोरोना पॉजिटिव हैं लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं हैं।

सलमान खान ने आगे कहा कि पिछले साल जब कोरोना के मामले सामने आ रहे थे तो सुनने को मिलता था कि किसी को कोरोना हो गया। पिछली बार उनके दो ड्राइवर्स को कोरोना हुआ था लेकिन इस बार तो उनके घर के सदस्यों और करीबियों को कोरोना हो रहा है। सलमान खान ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक है।

बता दें कि अर्पिता ने साल 2014 में आयुष शर्मा से शादी की थी। जहां आयुष फिल्मों में एक्टिव हैं। वहीं अर्पिता इस इंडस्ट्री से दूर हैं। कपल के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। वहीं अलवीरा खान ने एक्टर और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री से शादी की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!