2 माह में पहली बार नए मामलों से ज्यादा मरीज हुए ठीक

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग का असर दिखने लगा है। ताजा आंकड़ों से कोरोना महामारी से कुछ राहत के संकेत मिले हैं। 11 मार्च के बाद पहली बार नए मामलों से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। 24 घंटे के दौरान 3,11,325 नए मामले मिले हैं, जिसमें छत्तीसगढ़, झारखंड और कुछ अन्य छोटे राज्यों के मामले शामिल नहीं हैं। जबकि, 3,35,645 मरीज ठीक हुए हैं। अगर उपरोक्त राज्यों के मामलों को भी कर लिया जाए तो ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा नए मामलों की संख्या नहीं जाएगी। एक दिन पहले भी चार लाख से कम नए केस मिले थे। इस दौरान 3,576 लोगों की जान गई है। लगातार दूसरे दिन चार हजार से कम मौतें हुई हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ 29 लाख 73 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ 90 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,49,724 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों में भी लगभग 30 हजार की कमी हुई है और वर्तमान में यह 37,13,243 हैं। रविवार को 37,41,368 सक्रिय मामले थे।

कर्नाटक में सबसे ज्यादा नए केस

देश के किसी राज्य की तुलना में सोमवार को कर्नाटक में सबसे ज्यादा 39,035 नए मामले सामने आए। इससे पहले तक महाराष्ट्र में सर्वाधिक मामले मिल रहे थे, लेकिन महाराष्ट्र में सोमवार को 37,236 केस पाए गए। मौतें भी कर्नाटक में सबसे ज्यादा 596 हुई। जबकि महाराष्ट्र में 541, दिल्ली में 319, उत्तर प्रदेश में 278, तमिलनाडु में 232, हरियाणा में 161, राजस्थान में 160, बंगाल में 134 और गुजरात में 117 और लोगों की मौत हुई है।

कोरोना से संक्रमित होने वाला दुनिया का हर दूसरा व्यक्ति भारतीय

दुनिया के किसी भी अन्य देशों की तुलना में भारत में कोरोना महामारी की स्थिति बेहद गंभीर है। विश्व में जहां समग्र्र रूप से पिछले सात दिनों के दौरान संक्रमण के नए मामलों में पांच फीसद की कमी आई है, वहीं भारत में पांच फीसद मामले बढ़े हैं। इस दौरान वैश्विक स्तर पर मृतकों की संख्या चार फीसद कम हुई है, जबकि भारत में 14 फीसद बढ़ी है। वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक पिछले सात दिनोंमें पूरी दुनिया में 54,40,597 नए मामले मिले, जबकि भारत में 27,42,695 संक्रमित पाए गए। इस तरह पिछले हफ्ते संक्रमित होने वाला दुनिया का हर दूसरा व्यक्ति भारतीय था। इससे पहले के हफ्ते में विश्व में 57,06,729 और भारत में 26,13,415 संक्रमित पाए गए थे। इस तरह भारत में जहां पांच फीसद मामले बढ़े वहां दुनिया भर में पांच फीसद मामले कम हुए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!