खेतिया के कोविड केअर सेंटर से स्वस्थ होकर घर लौटने वालो का सिलसिला है प्रारंभ

बड़वानी: कोविड केअर सेंटर खेतिया से स्वस्थ होकर अपने घर लौटने वालो का सिलसिला सतत प्रारंभ है। इस केन्द्र पर भर्ती होने के दौरान उपलब्ध सुविधाओं एवं चिकित्सको तथा पैरामेडिकल के अपनत्व भरे व्यवहार के कारण घर लौट रहे लोग भी दिल खोलकर यहाॅ के कर्मियो को अपना शुभ आशीष प्रदान कर रहे है। सजल नेत्रो से घर लौट रहे यह लोग उपहार में मिले पौधा को अपने घर – आंगन में लगाकर उन्हें बड़ा करने का आश्वासन भी दे रहे है
सोमवार को भी इस कोविड केअर सेंटर से टेमला निवासी 85 वर्षीय श्रीमती इचरा बाई ताराचंद जैन एवं जेतपुरा के 65 वर्षीय श्रीमती माधुबाई स्वस्थ होकर अपने घर लौटी । इस दौरान इन लोगो ने बताया कि जब वे केन्द्र पर आई थी, तब उनकी हालत बेहद खराब थी। किन्तु यहाॅ के स्टाफ के सदस्यो के अपनत्व भरे व्यवहार के कारण उन लोगो ने जल्दी ही अपने मन में उठने वाले नकारात्मक विचारो को परे कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते गये । जिसका परिणाम यह है कि आज वे लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने परिजनों के साथ घर लौट रही है।
इस अवसर पर कोविड केअर सेंटर के चिकित्सको एवं पैरामेडिकल के स्टाफ ने भी दोनो महिलाओं को अपने परिजनो के समान मंगल शुभकामनाओं के साथ बिदाई दी ।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!