कोरोना:कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों को सौपी जिम्मेदारी

बड़वानी:कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने कोरोना की रोकथाम हेतु जिले में नियुक्त विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को नामजद जिम्मेदारी सौपी है। जिससे कोरोना से जारी जंग को जल्दी से जल्दी जीता जा सके ।
कलेक्टरेट से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराजसिंह को किल कोरोना अभियान, ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना कफ्र्यू का पालन, फीवर क्लिनिक, डीसीसीसी के नोडल अधिकारियों से समन्वय तथा आरआरटी, एमएमयू टीम के कार्यो की जिम्मेदारी सौपी गई है। वहीं अपर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड को निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत निरामय योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित करवाने एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन वितरण की जिम्मेदारी सौपी है।
इसी प्रकार कलेक्टर ने अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर को कानून व्यवस्था, कोरोना कफ्र्यू के उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही, क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटी के निर्णय अनुसार कार्यवाही का पालन करवाने की जिम्मेदारी, अपर कलेक्टर अभयसिंह ओहरिया को आक्सीजन गैस सप्लाई, जिला अस्पताल प्रबंधन व आशाग्राम का नोडल अधिकारी बनाया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंशु जावला को शासकीय अस्पतालो में आयुष्मान भारत निरामय योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित करवाने, निजी व शासकीय अस्पतालो में बेड व्यवस्था, विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट तैयार करना तथा शहरी क्षेत्र में कि कोरोना अभियान की जिम्मेदारी सौपी गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!