कोरोना के चलते टला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव एक बार फिर टल गया है। दरअसल कांग्रेस की सर्वोच्च इकाई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने कोरोना के चलते कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को फिलहाल के लिए टाल दिया है। इससे पहले CWC की बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तारीख का ऐलान करते हुए कहा था कि 23 जून को कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। लेकिन कुछ ही समय बाद कहा गया कि कोरोना के चलते अब चुनाव जून में नहीं होंगे और जल्द ही नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।

वहीं बैठक में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने भी इसी साल हुए 5 राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर चिंता जताई। सोनिया गांधी ने कहा कि चुनाव के नतीजों को देखने के बाद साफ है कि पार्टी में बदलाव की जरूरत है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तो कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पुरजोर आवाज उठाई थी। इसको लेकर काफी बवाल भी खड़ा हुआ था।

वहीं अब इसी साल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस खासा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है जिसके बाद फिर से पार्टी के लिए नए अध्यक्ष की माांग उठा रही है। अब देखना यह होगा कि पार्टी का अध्यक्ष गांधी परिवार से होगा या फिर कोई बाहरी को यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है। साल 2014 से जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से कांग्रेस अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!