विवाह कार्यक्रम में 50-60 से अधिक व्यक्ति विवाह भोज करते पाए गए, एफआईआर दर्ज

सूरजपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण, बचाव एवं उसके फैलाव को रोकने के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्धारित गाईडलाइन जारी किए गए हैं। कोरोना के गाईडलाइन के आदेश का पालन कराने, समझाईश देने एवं जागरूक करने निरंतर जिला प्रशासन एवं पुलिस अमला द्वारा किया जा रहा है, लेकिन लोगों के द्वारा उल्लंघन एवं अवहेलना किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने लॉकडाउन अवधि में विवाह में व्यक्तिों की निर्धारित संख्या तय की थी लेकिन अब कोरोना संक्रमण के बढ़ोतरी को देखकर संपूर्ण जिले में विवाह कार्यक्रम को निरस्त करने का आदेश जारी किया है। 
8 मई को भैयाथान तहसील के अंतर्गत ग्राम गंगोटी में राम किशुन सिंह दुल्हन के बड़े पिता एवं रमेश सिंह दुल्हन के पिता विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां लॉकडाउन एवं शादी में निर्धारित संख्या का उल्लंघन करते पाया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्धारित संख्या से 50-60 से अधिक लोगों को शाम 07.00 बजे बुलाकर भोज कराया जा रहा था। जिस पर भैयाथान एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत के निर्देश पर तहसीलदार प्रतीक जायसवाल, पुलिस अमला एवं हल्का पटवारी द्वारा  निरीक्षण किया गया। हल्का पटवारी द्वारा शादी प्रारंभ होने से पूर्व भी निर्धारित गाईडलाइन का पालन एवं अनुमति का पालन करने सूचना दी गई थी। आदेश की अवहेलना एवं नियमों का उल्लंघन करने पर राम किशुन सिंह एवं रमेश सिंह पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज किया गया है। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार प्रतीक जयसवाल,  पुलिस अमला एवं हल्का पटवारी मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!