दिल्ली के एक अस्पताल में 80 से ज्यादा स्टाफ कोरोना संक्रमित

दिल्ली के सरोज सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के करीब 80 स्वास्थ्य कर्मी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, जबकि एक डॉक्टर एके रावत का शनिवार को निधन हो चुका है। उन्होंने कोरोना रोधी टीके की डोज भी ली थी। वह 58 साल के थे।

अस्पताल की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ पीके भारद्वाज ने एनडीटीवी को बताया कि अप्रैल से मई महीने के बीच करीब 80 मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण डॉ एके रावत का निधन शनिवार को हुआ था। डॉ भारद्वाज के अनुसार, डॉक्टर रावत ने अंतिम सांस लेने से पहले इस वायरस से डटकर मुकाबला किया था. वह बहादुर थे।

अपनी अंतिम बातचीत का जिक्र करते हुए डॉक्टर भारद्वाज ने बताया कि डॉक्टर रावत निश्चिंत थे और उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं ठीक हो जाउंगा क्योंकि मुझे वैक्सीन लग चुकी है। यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब कोरोना के बढ़ते मामलों के आगे दिल्ली के अस्पतालों के बेड कम पड़ गए हैं। पिछले दिनों ही कुछ प्राइवेट अस्पतालों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जहां उन्होंने ऑक्सीजन की किल्लत और मरीजों के इलाज के दौरान होने वाली परेशानियों का जिक्र किया था।

अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि पहले के मुकाबले हालातों में कुछ सुधार जरूर हुआ है लेकिन एक चिंता बनी रहती है कि अस्पताल में ऑक्सीजन का अगला स्टॉक कब आएगा। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने ऑक्सीजन की उपलब्धता और आपूर्ति के लिए एक नेशनल टास्क फोर्स के गठन का आदेश दिया है। दिल्ली में कोरोना के हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन की अवधि को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!