नेपाल में सरकार के विश्वास मत से पहले ही चार मंत्रियों सहित 26 सांसदों को कोरोना

नेपाल में प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। अल्पमत में चल रही सरकार के विश्वास मत हासिल करने में कोरोना ने भी दिक्कतें बढ़ा दी हैं। विशेष सत्र से पहले सरकार के चार मंत्रियों सहित 26 सांसद कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

विश्वास मत हासिल करने के लिए 10 मई सोमवार का दिन नियत किया गया है। विशेष सत्र की तैयारियों के बीच सभी सांसदों का पीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है। बड़ी संख्या में सांसदों के संक्रमित होने से चिंता बढ़ गई है। संक्रमित चार मंत्रियों में दो अभी सांसद नहीं हैं। सांसदों के संक्रमित होने की जानकारी संसद के सचिव गोपाल नाथ योगी ने दी है। उन्होंने कहा कि इन सांसदों की वोटिंग की व्यवस्था का फैसला स्पीकर के द्वारा किया जाएगा।नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के नेतृत्व में काम कर रही सरकार के विश्वास मत हासिल करने के लिए राष्ट्रपति ने विशेष सत्र बुलाया है। अब तक इस सरकार में शामिल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल ( माओवादी सेंटर ) ने अपना समर्थन वापस ले लिया है।

वर्तमान में नेपाल के निचले सदन में 271 सदस्यों को विश्वास मत में भाग लेना है। प्रधानमंत्री ओली को अपनी सरकार बचाने के लिए 136 वोटों की जरूरत होगी। ज्ञात हो कि नेपाल में कोरोना संक्रमण चरम पर है। प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सहित कई देशों से मदद की अपील की है।

सम्बंधित खबरे

पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!