कोरोना की चपेट में आने वालों को दिल की बीमारी होने की आशंका

अमेरिका की एपलचियन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, अध्ययन के नतीजों से जाहिर होता है कि कोरोना के मामूली लक्षण वाले युवा लोगों में हृदय संबंधी जटिलताओं का खतरा बढ़ सकता है। संक्रमण से उबरने के बाद भी उनमें यह समस्या बनी रह सकती है। कोरोना वायरस (कोविड-19) की चपेट में आने वाले लोगों की सेहत पर इस घातक वायरस का दीर्घकालीन प्रभाव पड़ने का खतरा भी पाया जा रहा है। एक नए शोध से पता चला है कि मामूली रूप से संक्रमित होने वाले युवाओं के हृदय और रक्त वाहिनियों पर भी कोरोना का दीर्घकालीन असर पड़ सकता है। हाल में सामने आए एक अध्ययन में दावा किया गया था कि संक्रमण से उबरने के सालभर बाद भी फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। अध्ययन में कोरोना संक्रमण के तीन-चार हफ्ते बाद युवा लोगों की रक्त वाहिनियों में बदलाव पाया गया है। जबकि बुजुर्गों में भी यह समस्या संक्रमण के कुछ माह बाद पाई गई। शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि यह वायरस मस्तिष्क को रक्त पहुंचाने वाली कैरोटिड आर्टरी (धमनी) समेत पूरे शरीर में धमनियों पर नुकसानदेह प्रभाव डाल सकता है। शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष कोरोना संक्रमित पाए गए 15 युवाओं पर अध्ययन के आधार पर निकाला है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के तीन-चार हफ्ते बाद इनकी जांच की गई थी। इस अध्ययन के शोधकर्ता स्टीव रैचफोर्ड ने कहा, ‘नतीजों से पता चलता है कि उन युवाओं और खासतौर से स्वस्थ लोगों पर भी कोरोना का दीर्घकालीन असर पड़ सकता है, जो यह मानते हैं कि उन पर इस खतरनाक वायरस का प्रभाव नहीं पड़ सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!