Sensex में 256 अंक का उछाल, खूब चला मेटल स्टॉक का सिक्का, Tata Steel में 7% से ज्यादा की तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। BSE Sensex 256.71 अंक की बढ़त के साथ 49,206.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, NSE Nifty 98.35 अंक की तेजी के साथ 14,823.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो पीएसयू बैंक को छोड़कर अन्य सभी संकेतक हरे निशान के साथ बंद हुए। सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में निफ्टी मेटल में चार फीसद का उछाल देखने को मिला। NSE Nifty पर टाटा स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा 7.51 फीसद का उछाल देखने को मिला। इनके अलावा हिंडाल्को, JSWSteel के शेयर में भी तीन फीसद से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। इनके अलावा अडाणी पोर्ट्स और एसबीआई लाइफ के शेयरों में भी अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली।  

दूसरी ओर, टाटा कंज्यूमर का शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स और यूपीएल के शेयर भी लाल निशान के साथ बंद हुए।

Sensex पर इन शेयरों में रही तेजी

BSE Sensex पर HDFC के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.70 फीसद का उछाल देखने को मिला। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनजर्व, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, आईटीसी, ओएनजीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, टीसीएस, मारुति, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले इंडिया, डॉक्टर रेड्डीज, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, सन फार्मा और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

वहीं, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।

रिलायंस सिक्योरिटीज में प्रमुख (स्ट्रेटेजी) बिनोद मोदी ने कहा, ”सकारात्मक वैश्विक संकेतों और वित्तीय (पीएसयू बैंक को छोड़कर) और मेटल कंपनियों के शेयरों में लिवाली बने रहने से घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली।”

अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो शंघाई और हांगकांग बाजार लाल निशान के साथ बंद हुए। वहीं टोक्यो और सिओल में बाजार में तेजी रही। 

यूरोप में शेयर बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। 

इसी बीच इंटरेनेशनल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में 0.25 फीसद की गिरावट के साथ 67.92 डॉलर प्रति बैरल के स्तर ट्रेंड कर रहा था।

सम्बंधित खबरे

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!