आंध्र प्रदेश व तेलंगाना से दिल्ली आने पर 14 दिन क्वारंटाइन जरूरी

नई दिल्ली ।

आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में कोरोना का खतरनाक स्ट्रेन पाया गया है, जिसके संक्रमण फैलाने की क्षमता बहुत ज्यादा है। इसे ध्यान में रखकर दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर कहा कि आंध्र प्रदेश व तेलंगाना से किसी भी व्यक्ति के दिल्ली आने पर उसे 14 दिनों तक सरकारी या पेड क्वारंटाइन में बिताने होंगे। यह सार्वजनिक व निजी वाहन से आने वाले सभी लोगों पर लागू होगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि आंध्र प्रदेश व तेलंगाना ये आने वाले वे लोग जिन्होंने वैक्सीन की दो डोज ले ली हैं और दिल्ली आने से पहले उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आया है, तो दिल्ली पहुंचने पर उन्हें सात दिन क्वारंटाइन में रहना होगा।

दिल्ली के मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि इस आदेश का सख्ती से पालन कराएंगे व आंध्र प्रदेश व तेलंगाना से आने वालों की स्क्री¨नग, टेस्टिंग, होम क्वारंटाइन व सर्विलांस करेंगे। आंध्र प्रदेश व तेलंगाना से आने वाले लोग अगर आंध्र प्रदेश भवन या तेलंगाना भवन में ठहरते हैं तो स्क्रीनिंग, टेस्टिंग व क्वारंटाइन की जिम्मेदारी आंध्र प्रदेश भवन व तेलंगाना भवन के रेजिडेंट कमिश्नर की होगी। वहां से आने वाले लोग दिल्ली में आकर किसी होटल, रिसार्ट, हास्टल या धर्मशाला आदि में ठहरते हैं तो यह सब जिम्मेदारी वहां के मालिकों की होगी। संवैधानिक पदाधिकारियों को नियमों से मुक्त रखा गया है, हालांकि उन्हें सलाह दी जाती है कि वे भी 14 दिनों तक अपने स्वास्थ्य की निगरानी करते रहें।

गर्भवती महिलाओं व दिव्यांगों को छूट

डीडीएमए (दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) ने एक अन्य आदेश में दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में कार्यरत गर्भवती महिलाओं व दिव्यांगों को छूट दी है। डीडीएमए के अतिरिक्त सीईओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जब तक दिल्ली में लाकडाउन लगा है। ऐसे लोगों को कार्यालय जाने से छूट रहेगी। मगर उन्हें विभाग के प्रमुख से फोन आदि से संपर्क में रहना पड़ेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!