भारत की मुहिम लाई रंग, बड़े पैमाने पर होगा वैक्सीन का उत्पादन

भारत सरकार की आसानी से और सस्ती दरों पर वैक्सीन उपलब्ध कराने की मुहिम रंग लाई है। अमेरिकी प्रशासन ने भी समर्थन देने का फैसला लिया है। मोदी सरकार ने दक्षिण अफ्रीका के साथ मिलकर टीका को अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार नियमों से छूट देने का प्रस्ताव दिया था। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोपीय संघ में प्रस्ताव रखेंगे। अगर सभी विकसित देशों ने समर्थन दिया तो कोरोना के खिलाफ जितनी वैक्सीन का प्रोडेक्शन हो रहा है। उस पर जुड़े प्रतिबंध अस्थायी तौर पर हट जाएंगे।

ट्रिप्स नियमों से छूट मिलने पर तमाम देशों की कंपनियां वैक्सीन बना सकेंगी। फिलहाल पेटेंट बाध्यताओं के कारण ऐसा नहीं हो रहा है। जिन कंपनियों ने टीका बनाया है। उसके रिसर्च पर पैसा खर्च किया है, वही बना सकती हैं। बड़े पैमाने पर वैक्सीन का उत्पादन होने पर टीकाकरण अभियान में भी तेजी आ सकेगी। साथ ही इसके कीमत में भी कमी आएगी। बता दें अभी कई छोटे देशों को वैक्सीन नहीं मिल पा रही जबकि भारत समेत कई देशों में बड़ी किल्लत है। साल 2020 अक्टूबर में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ मिलकर टीका को ट्रिप्स नियमों से बाहर निकालने का प्रस्ताव पेश किया है।

यूएस ने शुरुआत में इसका समर्थन नहीं किया था। लेकिन कोविड की दूसरी लहर के डर से उसका रुख बदल गया है। अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा कि हेल्थ सेक्टर में संकट का समय चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस महामारी को खत्म करने के लिए जरूरी है कि वैक्सीन का अभियान बढ़ाया जाएं। हम प्राइवेट क्षेत्र और दूसरे साझेदारों के साथ मिलकर टीका उत्पादन बढ़ाने व वितरण सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अमेरिका के साथ द्विपक्षीय वार्ताओं में इस मुद्दे का जिक्र किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!