वायुसेना सिंगापुर से भारत लाएगी 352 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर

भारतीय वायुसेना अपने शक्तिशाली मालवाहक विमान आईएल-76 के माध्यम से सिंगापुर से 352 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर दिल्ली ला रही है। दिल्ली कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, ‘‘ आईएल-76 दिल्ली के लिए 352 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर ला रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के समन्वय से की जा रही इस कोशिश से वर्तमान कोविड-19 स्थिति के बीच ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी। ” पत्र सूचना कार्यालय ने आईएल-76 पर खाली सिलेंडर लादे जाने की तस्वीर साझा की। कोरोना वायरस की इस लहर के चलते यहां अबतक 17,752 लोगों की जान जा चुकी है।

इस बीच,उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के विरूद्ध केंद्र सरकार की अपील पर सुनवाई की। उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के वास्ते ऑक्सीजन की आपूर्ति पर उसके निर्देशों का पालन नहीं किये जाने पर अवमानना की नोटिस जारी की और केंद्र सरकार के अधिकारियों को पेश होने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि उसने तीन मई से दिल्ली को रोजाना 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति किये जाने का आदेश दिया था क्योंकि दिल्ली में महामारी गंभीर दशा में है। पीठ ने कहा, ‘‘ हमें बताइए कि पिछले तीन दिनों में आपने दिल्ली को कितनी ऑक्सीजन आवंटित की।”

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!