राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने के साथ व्यापक टीकाकरण मुहिम चलाए भारत, सेना की ले मदद: डॉ. फोसी की सलाह

नई दिल्लीः कोरोना महामारी की दूसरी लहर भारत में काफी गंभीर हो चुकी है और हालात काफी बिगड़ गए हैं. ऐसे में अमेरिका के मशहूर डॉक्टर और अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार डॉ. एंथनी एस फोसी ने बताया है कि भारत कैसे कोरोना महामारी से बच सकता है? लेकिन ये तरीका शायद देश की आम जनता को पसंद ना आए. दरअसल डॉ. फोसी ने देश में कुछ हफ्तों का लॉकडाउन लगाने की सलाह दी है.

‘लॉकडाउन है जरूरी’
एक प्रतिष्ठित समाचार पेपर के साथ बातचीत में डॉ. एंथनी फोसी ने कहा कि कोई भी देश लॉकडाउन नहीं चाहता है लेकिन संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए भारत में तुरंत लॉकडाउन लगाना जरूरी है. डॉ. फोसी ने कहा कि भारत में हालात इन दिनों बेहद खराब हैं. इन मुश्किल हालात से निपटने के लिए सरकार को सबसे पहले एक क्राइसिस ग्रुप या सेंट्रल ऑर्गेनाइजेशन बनानी चाहिए, जो हालात को समझकर जल्द चीजों को ऑर्गेनाइज करे.

डॉ. फोसी ने कहा कि कामों की प्राथमिकता तय करने की जरूरत है कि कौन सी चीजों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है और कौन सी चीजों पर बाद में. जैसे ऑक्सीजन, बेड और दवाईयों की कमी पर अभी एक्शन लेने की जरूरत है. इसके लिए विभिन्न देशों से भी मदद ली जा सकती है.

उन्होंने कहा कि साथ ही भारत को चीन की तरह कुछ ही हफ्तों में इमरजेंसी यूनिट्स बनाने की जरूरत है, क्योंकि लोगों को अस्पतालों की ही सबसे ज्यादा जरूरत है. अगर जरूरत पड़ती है तो सेना की भी मदद ली जा सकती है. यह मदद वैक्सीनेशन में या फिर अस्पताल तैयार करने में ली जा सकती है.

‘भारत को वैक्सीनेशन की गति तेज करने की जरूरत’
डॉ. एंथनी फोसी ने कहा कि भारत को वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी लाने की भी सख्त जरूरत है. इसके लिए वह विभिन्न कंपनियों की मदद ले सकते हैं और जहां से भी वैक्सीन मिले, उसे लेकर अपने नागरिकों को टीका लगाना चाहिए. साथ ही भारत को अपने देश में भी वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की जरूरत है.

कौन हैं डॉ. एंथनी फोसी
बता दें कि दुनिया भर में कोरोना वायरस को लेकर जिन लोगों की बात ध्यान से सुनी जाती है, उनमें डॉ. एंथनी फोसी का नाम प्रमुख है. डॉ. एंथनी फोसी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के मेडिकल एडवाइजर भी हैं. संक्रामक बीमारियों के सबसे बड़े विशेषज्ञों में डॉ. एंथनी फोसी का शुमार किया जाता है. वह बीते तीन दशकों से अमेरिका के मशहूर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड डिजीज के निदेशक पद पर तैनात हैं. इसके अलावा डॉ. फोसी अमेरिका के 7 राष्ट्रपतियों के मेडिकल सलाहकार रह चुके हैं

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!