पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. गृह मंत्रालय ने कहा कि सरकार विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की पूरी जानकारी दे. बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद कई जगहों पर हिंसा की बात सामने आई है.

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि चुनाव के बाद बंगाल में शुरू हुई हिंसा में 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश में भय का वातावरण है. सत्ताधारी पार्टी टीएमसी हाथ बांध कर बैठी है, पुलिस निष्क्रिय है. हम राज्यपाल के पास निवेदन लेकर गये थे, उन्होंने निवेदन स्वीकार किया और आश्वासन दिया है.

वहीं प्रचंड जीत हासिल करने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने हिंसा की खबरों के बीच सभी से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने आरोप लगाए कि केंद्रीय बलों ने चुनावों के दौरान टीएमसी समर्थकों पर काफी अत्याचार किए.

उन्होंने कहा, ‘‘परिणाम घोषित होने के बाद भी बीजेपी ने कुछ इलाकों में हमारे समर्थकों पर हमला किया लेकिन हमने अपने लोगों से किसी के उकसावे में नहीं आने की अपील की और इसके बजाय पुलिस को सूचना देने के लिए कहा.’’

पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने एतिहासिक जीत दर्ज की है. कुल 292 सीटों पर हुए चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 213 सीटों पर जीत दर्ज की है. 200 प्लस का टारगेट लेकर चल रही बीजेपी ने 77 सीटों पर कब्जा जमाया है. दो सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!