देश में बढ़ेगी स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों की संख्‍या

नई दिल्‍ली।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बेकाबू हो रहा है, इसे लेकर चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री ने देश में स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ाने और NEET PG परीक्षा को टालने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने नीट-पीजी परीक्षा को कम से कम 4 महीने टालने का फैसला लिया है। इसके अलावा कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों की संख्‍या बढ़ाने के संबंध में फैसले लेने को अनुमति दे दी है। साथ ही सरकार ने फैसला लिया है कि ऐसे स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी, जिन्होंने 100 दिन की कोरोना ड्यूटी की है, उसे आने वाली सरकारी भर्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं वित्त मंत्रालय ने बताया है कि COVID-19 महामारी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सीमित अवधि के लिए कोरोना महामारी से संबंधित राहत सामग्री के आयात पर बेसिक सीमा शुल्क और स्वास्थ्य उपकर में छूट के लिए अधिसूचना कर दी है।

मेडिकल इंटर्न को भी दिया जाएगा अवसर

प्रधानमंत्री मोदी ने आज स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए फैसला लिया कि मेडिकल इंटर्न को कोविड मैनेजमेंट में उनकी फैकल्‍टी की निगरानी में तैनात किया जाएगा। गौरतलब है कि नीट-पीजी 2021 परीक्षा 18 अप्रैल को निर्धारित थी और इस परीक्षा के आयोजन को लेकर विपक्षी नेता लगातार सवाल उठा रहे थे और परीक्षा को टालने की मांग कर रहे थे।

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा रद्द

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भयावह तेजी के कारण कई राज्यों में परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है, वहीं कुछ राज्यों में परीक्षा को टाल दिया गया है। सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। ऐसे में डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने इस बात पर हैरानी जताई थी कि क्या यह चिकित्सा विज्ञान के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए सही समय है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!