ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ 4 मई को वर्चुअल समिट करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के साथ ऑनलाइन शिखर सम्मेलन करेंगे और इस दौरान वे अगले 10 साल में द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार करने का खाका सार्वजनिक करेंगे। सम्मेलन की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह बहुआयामी रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने और आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने का अवसर उपलब्ध कराएगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ सम्मेलन के दौरान वर्ष 2030 तक के लिए विस्तृत खाका रखा जाएगा जो भारत-ब्रिटेन के बीच अगले दशक में पांच प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग एवं विस्तार का रास्ता साफ करेगा। वहीं लदंन में ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ ने भी दोनों नेताओं की बैठक की पुष्टि की।

ब्रिटिश सरकार ने दोनों प्रधानमंत्रियों की बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि ब्रिटेन 1000 और वेंटिलेटर भारतीयों अस्पतालों को देगा ताकि कोविड-19 की गंभीर स्थिति से निपटने में मदद मिल सके। यह मदद पिछले हफ्ते 200 वेंटिलेटर, 495 ऑक्सीजन सांद्रक और तीन ऑक्सीजन जेनरेटर भेजने की घोषणा के अतिरिक्त होगी।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा, ‘‘ मंगलवार को प्रधानमंत्री जॉनसन प्रधानमंत्री मोदी के साथ ब्रिटेन और भारत के बीच विस्तृत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति के लिए ऑनलाइन बैठक करेंगे जिसमें कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग शामिल है।’’

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!