बस में सवार बारातियों पर शिकंजा, चालक के खिलाफ एफआइआर

जबलपुर।

बस में सवार बारातियों के बीच मास्क व शारीरिक दूरी के निर्देश का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। घटना के संंबंध में माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडेय शर्मा ने बताया कि रविवार को कटंगी बाइपास पर चेकिंग के दौरान बस क्रमांक एमपी 20 एचए 6311 को रोककर जांच की गई। बस में 15 बाराती सवार थे जो कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करते मिले। बस चालक शांतिनगर रांझी निसासी श्यामलाल चौधरी 62 वर्ष के खिलाफ जिला दंडाधिकारी के आदेश के उल्लंघन पर धारा 188, 269, 270 एवं 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के का प्रकरण दर्ज कर बस जब्त कर ली गई। इधर, कैंट पुलिस ने मास्क लगाए बगैर भैंसासुर मार्ग पर तफरी कर रहे कजरवारा निवासी गोलू प्रधान, साहिल प्रधान, सूरज प्रधान, किशन महोबिया एवं रामगोपाल सोनकर निवासी भरतीपुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

नुक्कड़ नाटक से जागरुकता फैला रहे कलाकार: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुकता फैलाने का कार्य कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। रविवार को तमाम कलाकार खुले वाहन में सवार होकर कैंट क्षेत्र पहुंचे और जीवंत प्रदर्शन कर कोरोना के खतरे से लोगों को आगाह किया गया। सदर की गलियों के अलावा पेंटीनाका में लोगों को जागरूक करते हुये कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां बताई गईं। कलाकार संजय पटेरिया, कमलेश यादव, बबलू जायसवाल, संजय पटेरिया, गोलू अहिरवार, विनय दास, अनिल चढार ने कहा कि नागरिकों में कोरोना को लेकर जागरुकता आ रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने कलाकारों की सराहना की है।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!