दिल्‍ली एयरपोर्ट: फूलों के गुलदस्‍ते में सोना छिपाकर तस्‍करी की कोशिश को कस्‍टम ने किया नाकाम

एयरपोर्ट कर्मी की मदद से तस्‍करी का सोना टर्मिनल के बाहर निकालने की थी साजिश

सोने की तस्‍करी के लिए तस्‍कर न केवल नए नए तरीके अख्तियार कर रहे हैं, बल्कि अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए एयरपोर्ट कर्मियों की मदद ले रहे हैं. इस बार तस्‍कर फूल के गुलदस्‍ते में सोना छिपाकर तस्‍करी की कोशिश में थे. तस्‍करों की इस साजिश में दिल्‍ली एयरपोर्ट पर स्थिति एक फूल की दुकान का कर्मचारी भी शामिल था.

तस्‍कर अपने मंसूबों में सफल हो पाते, इससे पहले कस्‍टम ने साजिश का खुलासा कर एयरपोर्ट से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में दुबई से सोना लेकर आने वाला शख्‍स, एयरपोर्ट के एराइवल हाल स्थित फूल की दुकान में काम करने वाला शख्‍स और एयरपोर्ट के बाहर सोने की डिलीवरी लेने के लिए खड़ा शख्‍स शामिल है.

दिल्‍ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से गिरफ्तार किए गए इन तस्‍करों के कब्‍जे से कस्‍टम की प्रिवेंटिव टीम ने सोने के 12 बिस्‍कुट बरामद किए हैं. बरामद किए गए सोने के बिस्‍कुटों का भार करीब 1400 ग्राम पाया गया है. जिसकी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कीमत करीब 45 लाख रुपए आंकी गई है. कस्‍टम एक्‍ट की धारा 110 के तहत बरामद किए गए सोने को जब्‍त कर लिया गया है.

दुबई से आया था तस्‍करी का सोना 
कस्‍टम के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, उन्‍हें दुबई से दिल्‍ली आने वाली फ्लाइट आईएक्‍स-142 से सोने की तस्‍करी के बाबत गुप्‍त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर कस्‍टम की टीम ने एयरोब्रिज पर संदिग्‍ध मुसाफिर की धरपकड़ के लिए घेरेबंदी कर ली. एयरोब्रिज पर आरोपी तस्‍कर की पहचान करने के बाद कस्‍टम के अधिकारियों ने उसका पीछा शुरू कर दिया. कस्‍टम अधिकारी यह देखना चाहते थे आरोपी सोने को रेड चैनल में डिक्‍लेयर करता है या नहीं.

इस तरह गिरफ्त में आए तीनों तस्‍कर 
कस्‍टम के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, फ्लाइट से बाहर निकलने के बाद आरोपी तस्‍कर ने एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद एक शख्‍स को इशारा किया. जिसके बाद दोनों आरोपी टॉयलेट के भीतर चले गए. जहां दुबई से आए आरोपी ने सोना दूसरे शख्‍स को सौंप दिया. इसी बीच कस्‍टम ने छापेमारी कर दोनों को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान दूसरे शख्‍स ने बताया कि वह एयरपोर्ट पर मौजूद फूलों की एक दुकान में काम करता है.

यह थी साजिश 
पूछताछ के दौरान, इन्‍होंने बताया कि दूसरे आरोपी को फूलों के गुलदस्‍ते के बीच सोना छिपाकर एयरपोर्ट के बाहर ले जाना था. जहां एक शख्‍स सोने की डिलीवरी लेने के लिए खड़ा था. हिरासत में लिए गए आरोपियों की शिनाख्‍त पर कस्‍टम ने टर्मिनल के बाहर मौजूद तस्‍कर को भी हिरासत में ले लिया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!