जीत के बाद बोलीं ममता बनर्जी- विजय जुलूस न निकालें कार्यकर्ता, कोविड नियमों का करें पालन

बंगाल में बड़ी जीत के बाद ममता बनर्जी घर से बाहर निकलीं और लोगों का धन्यवाद किया। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने कहा कि मैं सभी से अपील करती हूं कि विजय जुलूस न निकालें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने घर जाएं। मैं शाम 6 बजे मीडिया को संबोधित करूंगी। ममता बनर्जी जीत के बाद बिना व्हील चेयर के घर से बाहर निकलीं।

ममता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता है। सभी लोग कोरोना नियमों का पालन करें। ममता ने कहा कि यह बंगाल की जीत है। बंगाल के लोगों की जीत है। ममता ने कहा कि लोग अपने घर जाएं और सुरक्षित रहें।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने बड़ी जीत की है। 292 विधानसभा सीटों में टीएमसी 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि भाजपा 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस+लेफ्ट के गठबंधन 2 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौर में भाजपा ने बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर चुनाव प्रचार किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!