अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध का आदेश चार मई से लागू हाेगा, नेपाल ने भी 22 रास्ते बंद किए

ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका के बाद अब पड़ाेसी देश नेपाल ने काेराेना महामारी काे देखते हुए भारत से आने वालों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। नेपाल, भारत से जुड़े कुल 35 सीमावर्ती मार्गाें में से 22 काे बंद कर दिया है। ये निर्णय काेराेना महामारी प्रबंधन समन्वय समिति की शुक्रवार काे हुई बैठक में लिया गया है। अब नेपाल और भारत के बीच केवल 13 सीमा चौकियों से ही आवागमन हाेगा।

नेपाल ने यह फैसला भारत में काेराेना के बढ़ते संक्रमण काे देखते हुए लिया है। बता दें कि भारत में राेज संक्रमण के चार लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जबकि नेपाल में गुरुवार और शुक्रवार को 5,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने पिछले 14 दिन से भारत में रह रहे उन लोगों के देश आने पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो अमेरिकी नागरिक नहीं हैं।

यह आदेश चार मई से लागू हाेगा। राष्ट्रपति के अगले आदेश तक अनिश्चितकाल के लिए हाेगा। भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काे देखते हुए यह फैसला किया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकेन इसकी जानकारी दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि छात्रों, शिक्षाविदों, पत्रकारों और व्यक्तियों की कुछ श्रेणियों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

अमेरिका ने अपने नागरिकों, ग्रीनकार्ड धारकों, उनके गैर-अमेरिकी जीवनसाथियों तथा 21 साल से कम आयु के बच्चों सहित विभिन्न वर्गों को इस प्रतिबंध से छूट दी है। विदेश विभाग के अनुसार, यात्रा प्रतिबंध छूट ठीक उसी समान है, जो अमेरिका ने ब्राजील, चीन, ईरान और दक्षिण अफ्रीका के कुछ श्रेणियों के यात्रियों को दी है।

रिपब्लिकन सांसदों ने विराेध किया
रिपब्लिकन सांसदों ने भारत पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का विराेध किया है। सांसद टिम बुरचेट ने साेशल मीडिया पर लिखा, “मैक्सिको के साथ सीमाओं को खुला रखना और हमारे सहयोगी भारत पर यात्रा प्रतिबंध लगाना तर्कसंगत नहीं है।’ जोडे अरिंगटन और लॉरेन बोएबर्ट सहित कई अन्य रिपब्लिकन नेताओं ने प्रतिबंधों का विरोध किया है। वहीं भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने प्रतिबंध का समर्थन किया है।
ऑस्ट्रेलिया ने भी लगाए हैं कड़े प्रतिबंध
ऑस्ट्रेलिया ने 14 दिन से भारत में मौजूद अपने देशवासियों के स्वदेश लौटने पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया था। आदेश सोमवार से लागू हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने बिना बताए भारत से आने वालाें काे पांच साल जेल और 37 लाख रुपए का जुर्माना लगाने का भी नियम बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने कहा कि प्रतिबंध जाेखिम काे देखते हुए लगाया गया है। इस समय नौ हजार से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई भारत में हैं।
आयरलैंड ने भारत काे क्वारेंटाइन सूची में शामिल किया
आयरलैंड ने भी भारत से आने वालाें पर अनिवार्य क्वारेंटाइन का नियम लागू किया है। ये नियम चार मई यानी मंगलवार से लागू हाेंगे। भारत के अलावा इस सूची में जाॅर्जिया, ईरान, मंगाेलिया और काेस्टा रिका शामिल है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!