बंगाल की खाड़ी में हलचल, राजधानी समेत कई इलाकों में बारिश

रायपुर।

बंगाल से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से आने वाले कुछ दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। शनिवार शाम को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही तेज हवा के साथ बारिश हुई। राजधानी में देर शाम से बादल घुमड़ आए और गर्जना के साथ रिमझिम बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गुल रही। हालांकि बारिश होने से दिनभर की तेज गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की।

रविवार को भी बारिश के संकेत

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार दो मई को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार पांच मई तक मौसम में इस प्रकार से बदलाव रहने के संकेत हैं। बंगाल की नम हवा की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इधर, रायपुर के आस-पास समेत राजनांदगांव, दुर्ग-भिलाई में गरज-चमक और तेज हवा के साथ तेज बारिश हुई है।

इसलिए बदला मौसम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पूर्व राजस्थान और उसके आसपास से पूर्वी मध्यप्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके साथ ही एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बिहार और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के संकेत बने हुए है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के भी संकेत है।

मार्च की अपेक्षा कम तपाया अप्रैल

इस साल मार्च की अपेक्षा अप्रैल का महीना कम तपाने वाला रहा। मार्च खिरी हफ्ते में जहां जबरदस्त गर्मी रही और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रही। अप्रैल महीने में मौसम में बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान भी थोड़ा कम रहा और लोगों को गर्मी से राहत देने वाला रहा। अप्रैल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!