कुंभ से लौटे महंत चन्द्रमादास जी ने देह त्यागी; कोरोना संक्रमित होने के बाद भोपाल में 14 दिन से थे अस्पताल में भर्ती

भोपाल:शनिवार की दोपहर राजधानी भोपाल के लिए एक और बुरी खबर के साथ आई है। गुफा मंदिर के महंत चंद्रमादास त्यागी ने करीब दो बजे देह त्याग दी। पिछले 14 दिनों तक पालीवाल अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहे 42 वर्षीय महंत हरिद्वार कुंभ से लौटने के बाद कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनके फेफड़े संक्रमण से शत-प्रतिशत खराब हो गए थे। पालीवाल अस्पताल के डॉ. जेपी पालीवाल ने इस खबर की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि महंत चन्द्रमादास त्यागी कुंभ स्नान करने हरिद्वार गए थे। बड़ी तादाद में उनके भक्त भी उनके साथ कुंभ में पहुंचे थे। इसी दौरान हरिद्वार में उनकी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन उन्हें तत्काल किसी अस्पताल में इलाज के लिए जगह नहीं मिल पाई और वे ट्रेन द्वारा भोपाल आ गए थे। यहां पहुंचने के बाद उनकी स्थिति देखकर इलाज के लिए उन्हें तत्काल पालीवाल अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। करीब 14 दिनों के अथक प्रयासों के बाद भी डॉक्टर उनको बचा पाने में सफल नहीं हो पाए।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!