अमेरिका में 50 फीसदी से अधिक आबादी को लगा टीका

अमेरिका ने कोरोना के घटते मामलों के बीच अपने देश में मास्क पहनने के नियमों में ढील दी है। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक पूरी तरह टीकाकरण करवा चुके अमेरिकियों को बड़ी भीड़ छोड़कर कहीं भी मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, वे भी कुछ खास स्थितियों को छोड़कर, बाकी समय बिना मास्क लगाये बाहर जा सकते हैं। अमेरिकी की रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने कोरोना वायरस महामारी के बाद मंगलवार को नये दिशानिर्देश जारी किये। आपको बता दें कि अमेरिका में इस महामारी के कारण 5,70,000 लोगों की जान गयी है।

CDC पिछले एक साल से अमेरिकियों को बाहर जाने पर किसी भी अन्य व्यक्ति से छह फुट का फासला रखने औरकरीब जाने की स्थिति में मास्क लगाने की सलाह देता रहा है। लेकिन अब CDC को लगता है कि लोगों को अनिवार्य रुप से मास्क पहनने की जरुरत नहीं है। इसकी वजह ये है कि अमेरिका में अब तक आधे से अधिक वयस्कों को कोरोना वायरस टीके की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है। इसके अलावा एक तिहाई से अधिक पूरी तरह वैक्सीन लगवा चुके हैं।अमेरिकी सरकार ने घोषणा भी की है कि वह एस्ट्राज़ेनेका वैक्सीन की 6 करोड़ खुराक दूसरे देशों को भी भेज देगा। कई देशों ने अमेरिका पर वैक्सीन की जमाखोरी का आरोप भी लगाया था।

वैसे, हालात ये हैं कि अमेरिका में कई लोग दूसरे डोज से बचने की कोशिश कर रहे हैं। ये मामला सबसे ज्यादा फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन की दूसरी डोज के साथ देखने को मिल रहा है। देश में 50 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज छोड़ दी है। यानी वैक्सीन लगवाने वाले कुल लोगों में से 8 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। ऐसे में यहां कोविड की अगली लहर मुश्किल पैदा कर सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!