लालू यादव आज भरेंगे बेल बांड, कल जेल से रिहाई…

रांची।

बार काउंसिल आफ इंडिया के आदेश के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित जेल में बंद उन सैकड़ों लोगों को राहत मिली है, जिन्हें अदालत से जमानत मिली चुकी है। कोर्ट में अधिवक्ताओं के जाने पर रोक की वजह से बेल बांड सहित अन्य कागजी कार्यवाही पूरी नहीं हो पा रही है। बुधवार को बार काउंसिल ने उक्त आदेश सभी राज्यों को बार काउंसिल को भेज दिया है।

झारखंड बार काउंसिल को भी उक्त आदेश मिल चुका है। ऐसे में अब लालू प्रसाद यादव की ओर से गुरुवार को बेल बांड भरे जाने की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लालू प्रसाद शुक्रवार को कस्टडी से बाहर आ जाएगे। बार काउंसिल आफ इंडिया ने अपने आदेश में कहा है कि कई राज्यों को बार काउंसिल ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए अधिवक्ताओं को अदालती प्रक्रिया में शामिल नहीं होने का आदेश जारी किया है।

ऐसे में वैसे लोगों को परेशानी हो रही है, जिन्हें जमानत मिल गई है और बेल बांड सहित अन्य कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने की वजह से वे अभी भी जेल में ही हैं। बार काउंसिल आफ इंडिया की ओर से कहा गया है कि जमानत मिलने के बाद किसी को भी जेल में रखना उसके अधिकारों का हनन है। ऐसे में जिन्हें जमानत मिल गई है। उन्हें जेल से बाहर निकालने के लिए अधिवक्ता को अदालती प्रक्रिया में शामिल होने से रोका जाना सही नहीं है।

बार काउंसिल ने सभी राज्यों को बार काउंसिल को ऐसे लोगों की जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के लिए वकीलों को अदालती कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति देने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित अन्य सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी और कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद जेल से बाहर आएंगे।

बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को 17 अप्रैल को हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। लेकिन झारखंड राज्य बार काउंसिल के वकीलों के अदालती कार्यवाही में शामिल होने पर रोक की वजह से बेल बांड सहित अन्य प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। अब उनके बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!