देश में कोरोना से पहली बार एक दिन में 3000 से अधिक मौतें

नई दिल्ली|

सोमवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट के बाद मंगलवार को नए मामलों में तेज वृद्धि देखी गई। बीते 24 घंटों में 3,62,757 नए मामले आए। इस दौरान 3,285 लोगों की मौत से देश में कोरोना से अब तक हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर दो लाख से अधिक हो गया। ऐसा पहली बार है जब कोरोना से इतनी तादाद में मौतें हुई और नए मामले सामने आए। देश में फिलहाल सक्रिय मामले बढ़कर 29,72,106 हो गए हैं।

पहली बार एक दिन में तीन हजार से अधिक मौतें
मंगलवार देर रात 12 बजे तक मिली ताजा जानकारी के अनुसार 3.62 लाख से अधिक मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,79,88,637 हो गई, वहीं 3,285 मौतों से कुल मृतक संख्या 2,01,165 हो गई। इस दौरान 2,62,039 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस तरह अब तक कुल 1,48,07,704 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं।

लोगों के ठीक होने की दर घटकर पहुंची 82.54 फीसद

उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवर सुबह आठ बजे जो आंकड़े जारी किए उनके अनुसार बीते 24 घंटों में 3,23,144 और लोगों के संक्रमित होने से इस बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 1,76,36,307 हो गई। इन नए मामलों के साथ लोगों के ठीक होने की दर घटकर 82.54 फीसद और मृत्यु दर 1.12 फीसद हो गई है।

सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र में

बीते 24 घंटों में 3,285 लोगों की मौत हुई उनमें सर्वाधिक 895 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 381, उत्तर प्रदेश में 264, छत्तीसगढ़ से 246, कर्नाटक में 180, गुजरात में 170 और राजस्थान में 121 लोगों की मौत हुई।

दस राज्यों में हैं सत्तर फीसद नए मामले

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से 69.1 फीसद मामले सर्वाधिक प्रभावित दस राज्यों के हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 48,700 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 33,551 और कर्नाटक में 29,744 नए मामले सामने आए।

सर्वाधिक नए केस वाले 10 राज्य

राज्य नए मामले कुल संक्रमित [ लाख में ]

महाराष्ट्र 66,358 44.10

उत्तर प्रदेश 32,921 11.53

केरल 32,819 14.60

कर्नाटक 31,830 14.00

दिल्ली 24,149 10.72

छत्तीसगढ़ 14,893 6.82

राजस्थान 16,089 5.46

गुजरात 14,352 5.25

तमिलनाडु 15,830 11.13

मध्य प्रदेश 13,417 5.25

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!