अब किसी भी गैस एजेंसी से भरवा सकेंगे रसोई गैस सिलेंडर

हाल के वर्षों में देश में रसोई गैस सिस्टम में कई अहम बदलाव हुए हैं। इससे आम उपभोक्ता के लिए रसोई गैस बुकिंग आसान हुई है। ताजा खबर यह है कि देश में गैस बुकिंग को लेकर एक और बड़ा फैसला हो सकता है। सब कुछ योजना के मुताबिक रहा है तो आने वाले समय में उपभोक्ता अपना आसपास की किसी भी गैस एजेंसी से रसोई गैस बुक कर सकेगा। यानी जो एजेंसी बेहतर सेवा दे रही है, वहां से सिलेंडर बुक कर जल्द डिलीवरी हासिल की जा सकेगी। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल जब तमाम तेल कंपनियों के अधिकारी गैस बुकिंग नियमों पर मंथन करने के लिए बैठे थे, तब यह विचार आया था। अब इसे मूर्त रूप देने की दिशा में काम चल रहा है। इस बारे में सहमति बनते ही सरकार और तेल कंपनियां एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म तैयार करेंगी।

जानिए क्या हो सकते हैं नए नियम

अगर किसी उपभोक्ता के पास IOC का सिलेंडर है तो वो BPCL से भी रीफिल करवा सकता है। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) तीनों कंपनियां मिल कर एक खास प्लेटफॉर्म बना रही हैं।

इसके लिए गैस बुकिंग की मौजूदी व्यवस्था लागू रहेंगी। यानी OTP वाला सिस्टम बना रहेगा। बता दें, नवंबर 2020 से गैस सिलेंडर की बुकिंग को OTP बेस्ड किया गया है। उद्देश्य यही है कि बुकिंग सिस्टम ज्यादा सुरक्षित और बेहतर हो सके। साथ ही रसोई गैस की कालाबाजारी खत्म हो।

नई व्यवस्था का मतलब यह होगा कि अब अलग-अलग कंपनियों के रसोई गैस का अंतर खत्म हो जाएगा। यानी भारत, एचपी या इंडेन के सिलेंडर का फर्क नहीं रह जाएगा। बता दें, इन सभी सिलेंडर में समान रेग्युलेटर काम करता है जिससे स्टोव को सिलेंडर से कनेक्ट किया जाता है।

इससे तेल कंपनियों के साथ ही रसोई गैस एजेंसियों के बीच भी बेहतर सर्विस की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!