शिवपाल यादव की CM योगी को चिट्ठी- सैफई में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने की मांग की

लखनऊ |

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर इटावा के सैफई स्थित आक्सीजन संयंत्र की बंद पड़ी दो इकाइयों को चालू करने की मांग की है। यादव ने रविवार को लिखे पत्र में कहा कि देश भर में फैले कोरोना संक्रमण और ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ते मरीजों के भयावह द्दश्यों के बीच इटावा स्थित उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई की चिकित्सा व्यवस्था भी दम तोड़ रही है। ऐसी विपरीत परिस्थिति में उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई स्थित ऑक्सीजन प्लांट के दो यूनिट बंद पड़े हैं। प्रति यूनिट 27000 (सम्पूर्ण 54000) लीटर क्षमता वाले इन विशाल प्लांटों का दो वर्षों से बंद पड़ा रहना न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि संस्थान में पसरे अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा करता है। आज अगर यह प्लांट क्रियाशील होता तो न सिर्फ संस्थान ऑक्सीजन के लिए आत्मनिर्भर होता बल्कि दूसरे जिलों व संस्थानों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहा होता।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट का 2 वर्षों से बंद पड़ा रहना और संज्ञान में न लाया जाना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही व भ्रष्टाचार का विषय है बल्कि कुछ उच्च अधिकारियों के कमीशनखोरी के चक्कर में चीजों को लटका देने की प्रवृत्ति का भी परिणाम है। ऐसे में प्लांट की इस दशा के लिए जिम्मेदार उच्च अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की भी आवश्यकता है। यादव ने कहा कि मेरा आग्रह है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई स्थित ऑक्सीजन प्लांट को तत्काल शुरू करवाया जाना चाहिए। ऐसे कठिन संकट में संस्थान भयावह ऑक्सीजन आपूर्ति संकट का सामना कर रहा है। वर्तमान में संस्थान बाह्य आपूर्ति पर निर्भर है, ऐसे में मरीजों का जीवन आपूर्ति व्यवस्था के निर्बाध संचालन के भरोसे ही है।

उन्होंने कहा कि अभी पत्र के लिखे जाने तक संस्थान में कुछ ही घंटों का ऑक्सीजन शेष है और मरीजों का जीवन संकट में है। इसलिए निवेदन है कि उपयुक्त प्रकरण की गम्भीरता को संज्ञान में लेते हुए उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई स्थित प्लांट को जल्द ही आरम्भ करवाने का कष्ट करें और तात्कालिक ऑक्सीजन संकट को देखते हुए संस्थान में ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था के निर्बाध संचालन के लिए संबंधित को आदेशित करने का कष्ट करें।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!