दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी


नई दिल्ली। 

दिल्ली में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए लाकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ाई जा सकती है। दिल्ली सरकार इस बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। दिल्ली में बीतें कुछ दिनों में कोरोना से हो रही मौत में काफी उछाए आया है, वहीं सक्रमण दर भी 36 फीसद तक पहुंच चुकी है। लाकडाउन लगाने के बाद मौत के आंकड़ों में कोई खास कमी तो नहीं आई, लेकिन दो दिन से संक्रमण दर में हल्की गिरावट हुई है। ऐसे में पूरी संभावना है कि लाकडाउन को फिलहाल 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली में 20 अप्रैल से सोमवार सुबह 5 बजे तक लाकडाउन लगाया गया था, जिसकी अवधि कल सुबह खत्म हो रही है। ऐसे में रविवार को डीडीएमए की बैठक हो सकती है जिसमें लाकडाउन को बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि लाकडाउन बढ़ाने से दिल्ली में कोरोना की चेन को तोड़ने में काफी मदद मिलेगी। कोरोना का नया म्यूटेन तेजी से पैर पसार रहा है, इसकी रोकथाम के लिए चेन को तोड़ना काफी जरूरी है और इसे केवल लाकडाउन से ही तोड़ा जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग लाकडाउन के पक्ष में

दिल्ली में जिस तेजी से मरीजों की संख्या बड़ रही है, उसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो पर्याप्त संसाधन में रोजाना आ रहे मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा सकता। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से आक्सीजन की भारी कमी हो रही है। दिल्ली में मांग की तुलना में बहुत कम आक्सीजन उपलब्ध हो रही है। ऐसे में लाकडाउन खोलकर संक्रमण दर को बढ़ाया नहीं जा सकता। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लाकडाउन के कारण संक्रमण दर में तेजी से गिरावट होगी। हालांकि इसके परिणाम आने में अभी लंबा समय लगेगा।

दिल्ली के हालात नहीं सामान्य

दिल्ली में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सरकार और प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है। संक्रमण रोकने और बीमार लोगों को सुविधाए उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। मगर हालात ऐसे हैं कि सभी प्रयास ऊंट के मुह में जीरा जैसे दिख रहे हैं। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि लाकडाउन को लगाकर संक्रमण को रोक पाने में सफलता मिल सकती है। इसी के चलते इस दिशा में कोशिश की जा रही है। खासकर बाजार बंद होने से भी इस मामले में लाभ मिल सकता है। इस दौरान भी पहले की तरह कुछ छूट और पाबंदियां रहेंगी। इससे पहले सरकार ने दो दिन का वीकेंड कफ्र्यू लगाया था। जिसके तहत 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में पूर्ण लाकडाउन रहा था। कोरोना के मामले बढ़ने पर सरकार ने 6 अप्रैल से दिल्ली में तत्काल प्रभाव से रात्रिकालीन कफ्र्यू लगाया गया था। जिसे 30 अप्रैल तक के लिए लगाया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!