तेजी हुई ऑक्सीजन सप्लाय, वायु सेना के बाद नौसेना ने संभाला मोर्चा

देश के हर बड़े शहर में अस्पतालों को ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ रहा है। युद्ध जैसे हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह एक्शन मोड में है। केंद्र की पहल के बाद ऑक्सीजन सप्लाय के काम में अब वायु सेना के बाद नौसेना को भी लगा दिया गया है। भारतीय वायु सेना ऑक्सीजन के खाली टैंकरों को प्लांट तक पहुंच रही है। ताजा खबर यह है कि वायु सेना का मालवाहक सी-17 विमान सिंगापुर से चार स्पेशल ऑक्सीजन टैंकर एयर लिफ्ट कर ला रहा है। हिंडन एयर बेस से रात 2 बजे वायु सेना के सी-17 विमान ने सिंगापुर के लिए उड़ान भरी। सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे से 4 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनरों को लोड करने के बाद, यह सिंगापुर से भारत के लिए रवाना हो गया है। ये कंटेनर पनागर एयरबेस पर उतारे जाएंगे। वहीं नौसेना भी देश के दूरदराज के इलाकों में ऑक्सीजन सप्लाई में अहम भूमिका निभा रही है। नौसेना की दक्षिणी कमान ने कोच्चि से पूरा एक जहाज, आईएनएस शारदा को ऑक्सीजन-एक्सप्रेस के तौर पर लक्षद्वीप और मिनिकोय आईलैंड भेजा है।

जारी है रेलवे की Oxygen एक्सप्रेस: वहीं रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस सरपट दौड़ रही है। इसका फायदा कई राज्यों ने उठाया है। दिल्ली में कहीं-कहीं ऑक्सीजन की कमी है, लेकिन यहीं कुछ अस्पताल ऐसे भी हैं जहां हफ्ते भर की ऑक्सीजन उपलब्ध है।

महज तीन मिनट में बदले ड्राइवर-गार्ड: रेलवे को किसी भी ट्रेन के गार्ड और ड्राइवर की अदला-बदली में 15 मिनट का समय लगता है, लेकिन बोकारो प्लांट से यूपी के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना करते समय यह काम महज 3 मिनट में कर लिया गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेलवे इस काम को कितना शिद्दत से कर रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!