जबलपुर : ऑक्सीजन की जरूरत हो या प्लाज्मा की – हाजिर हो गए पुलिसवाले और किया नेक काम

जबलपुर में पुलिसकर्मियों ने ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति कर 45 मरीजों की जान बचाई तो आज दो पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा डोनेट कर दो जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई.

जबलपुर. कोरोना संकट के इस मुश्किल दौर में खाकी पर लगे क्रूरता के धब्बे छूट रहे हैं. उसका मानवीय चेहरा निखर रहा है. जी हां, बीते दो दिनों में जबलपुर से जो तस्वीरें सामने आईं हैं वे खाकी का गौरव बढ़ा रही हैं. कल पुलिसकर्मियों ने ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति कर 45 मरीजों की जान बचाई तो आज दो पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा डोनेट कर दो जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई.

प्रदेश के डीजीपी ने की सराहना

कोरोना के वैश्विक संकट के इस बुरे वक्त में संस्कारधानी जबलपुर से जुड़ी दो खुशनुमा घटनाएं आपको बताते हैं. पहली घटना 23 अप्रैल सुबह 5 बजे की है. जब एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो जाने के चलते लगातार मरीज मर रहे थे, तब पुलिसवालों ने आगे आकर सिलेंडरों की आपूर्ति की और अस्पताल में भर्ती 45 मरीजों की जान बच गई. इस अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने के चलते 5 मरीजों की मौत हो गई थी. इस बारे में अपने ट्वीट में डीजीपी ने कहा था कि अगर पुलिस नहीं पहुंचाती ऑक्सीजन, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी. अपने ट्वीट में डीजीपी ने पुलिस टीम की तत्परता की प्रशंसा की.

संकट के समय देवदूत बनकर आए पुलिसकर्मियों ने किया प्लाज्मा डोनेट.

प्रशंसा के पात्र हैं ये पुलिसकर्मी
दूसरी घटना 24 अप्रैल की है. इस दिन दो सिपाहियों ने दो जिंदगियां बचाईं. इन दो सिपाहियों में एक हैं कैंट के थाना प्रभारी विजय तिवारी, तो दूसरे हैं आरक्षक रामकृष्ण शर्मा. कैंट थाना प्रभारी विजय तिवारी ने सतना की एक महिला मरीज को प्लाज्मा डोनेट किया और उनकी जान बचाई. तो वही रामकृष्ण शर्मा ने छिंदवाड़ा के एक मरीज को अपना प्लाज्मा दिया.

ऊर्जा देते हैं नेक कार्य

महामारी के इस दौर में जहां हर ओर हाहाकार मचा है, उस बीच पुलिसकर्मियों का यह रूप देख तसल्ली मिलती है. इस संक्रमण काल में शमशान में जलती चिताएं और अस्पताल में कराहती जिंदगियां मन को कमजोर बनाती हैं. लेकिन जब पुलिसकर्मी इस तरह से नेक काम में जुटते हैं, तो जीवन को ऊर्जा मिलती है. यह ऊर्जा सिखाती है कि चाहे जो हो जाए अगर जज्बा है. हिम्मत है तो हर लड़ाई जीती जा सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!