बिना वजह घूमने वालों से पुलिस ने वाहनों की जांच कर, चालकों से की पूछताछ

गंजबासौदा। कोरोना संक्रमण के कारण शहर में जनता कर्फ्यू लगा हुआ है और बाजार पूरी तरह से बंद है। वही लगातार प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि बिना किसी काम के फालतू घरों से ना निकले और जरूरी काम हो तभी घरों से निकले।
जय स्तंभ चौराहे पर पुलिस ने बिना किसी काम के सड़कों पर घूमने वालों से पूछताछ कर, उनके वाहनों की जांच की। जिसने घर से बाहर आने का कारण बता दिया। उसे तो पुलिस जाने दिया और जो व्यक्ति घर से बाहर निकलने का उचित कारण नहीं बता सके। उस पर पुलिस ने उन पर व उनके वाहनों को चेक कर, चालानी कार्यवाही की।
मालूम हो कि शहर में रोजाना कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या से सामने आ रही है। और कई लोग इस बीमारी की वजह से बीमार हो गए हैं। कई लोग घरों में होम आइसोलेशन में है तो कई लोग जिनकी हालत गंभीर है। वे लोग अपना उपचार अस्पताल में करा रहे हैं। वही इस बीमारी की वजह से कुछ लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है।
इसलिए इस बीमारी से आम लोगों को बचाने के लिए वर्तमान समय में लाक डाउन लगा हुआ है। इस दौरान लगातार लोगों को घरों से निकलते समय मुंह पर मास्क पहनने और आपस में शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इसको लेकर पुलिस ने अब रोको- टोको अभियान शुरू कर दिया है। लेकिन लोग हैं कि अब भी मास्क पहनने और आपस में शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक नहीं हो रहे हैं।

गंजबासौदा से ओमप्रकाश चौरसिया की रिपोर्ट

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!